जनपद मुख्यालय में दिनदहाड़े सफाई कर्मचारी पिता को चलती बाइक से उतारकर बेटे द्वारा गोली मार देने से चारों ओर दहशत का माहौल
कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के धाता रोड में दिनदहाड़े सफाई कर्मचारी पिता को बाइक से उतार कर आबादी के बीच में बेटे ने गोली मार दी है दिनदहाड़े गोली की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोग भयभीत हो गए मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल सफाई कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन दिन दहाड़े भरी आबादी के बीच जनपद मुख्यालय मंझनपुर में गोली मारे जाने की घटना के बाद कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बेटा मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है सफाई कर्मचारी जिला अधिकारी कार्यालय में तैनात थे और ड्यूटी के लिए वह बेटे के साथ बाइक से कलेक्ट्रेट जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तूपुर गांव निवासी राम नरेश उम्र 48 वर्ष मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी हैं,अपने बेटे राहुल के साथ वह सोमवार की सुबह बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे। कस्बे की आबादी के बीच धाता रोड में बीपी पब्लिक स्कूल के पास राहुल ने बाइक रुकवाई और तमंचे से अपने पिता के सीने में दो गोलियां मार दी।
गोली मारने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े आबादी के बीच गोली चलने की आवाज सुनकर लोग सड़क पर निकल आए सफाई कर्मचारी खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहा था स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने घायल राम नरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है आरोपी बेटे राहुल की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
कौशाम्बी पुलिस का बड़ा अभियान: 15 वारंटी आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति के निर्देशन में चलाए गए आपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष छापेमारी की। इस अभियान में कुल 15 वारंटी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए।
अभियान की सफलता
पुलिस टीमों ने विभिन्न थानों में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्रमुख गिरफ्तारियां:
- थाना करारी: फगुहार (आबकारी मामले) और रामबली लोध (विद्युत चोरी मामले) को गिरफ्तार किया।
- थाना महेवाघाट: धर्मेंद्र सिंह, हरवंश लाल मिश्रा, कमला कांत और सोनू समेत चार आरोपी गिरफ्तार।
थाना सराय अकिल: शिव भजन, पप्पू, मो. यासिन और हरि मोहन को पकड़ा गया। - थाना चरवा और पिपरी: छेदी और रजने को गिरफ्तार किया।
- थाना कोखराज: पुजारी उर्फ धर्मनारायण, सियाराम और राम भवन गिरफ्तार।
ये सभी पुराने मामले थे, जिनमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। आपरेशन चक्रव्यूह के जरिए पुलिस अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए हुए है।पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे और कानून का उल्लंघन करने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी।







