लखनऊ, 03 मई 2019: गोमती नगर जन कल्याण महासमिति द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान आज भी जारी रहा। आज प्रकाश बाल विद्या मंदिर के विद्यर्थियो और महासमिति के संयुक्त तत्वाववधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
इसके पहले एसकेडी विद्यालय के विद्यर्थियो ने मतदाता जागरूकता रैली और प्लेवे इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता शपथ समारोह आयोजित किया गया था। विद्यर्थियो ने मतदान के प्रति अलख जगाई। महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इन समारोहों में प्रो बीएन सिंह, विनोद तिवारी, शिवसेवक उपध्याय, राजकुमार पाल, बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्थानीय नागरिक शामिल हुए।







