Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सियार और बोलती गुफा का सच

    By May 17, 2019 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779

    हम सबने एक कहावत जरूर सुनी होगी- ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’. हालांकि, इस पर अमल बहुत कम लोग ही करते हैं. इसका नुकसान हमें अपने जीवन के हर क्षेत्र में उठाना पड़ता है. सिर्फ सतर्क रह कर कई बार हम बहुत बड़े नुकसान से बच सकते हैं. इसी बात पर आपको एक चतुर सियार की कहानी सुनाते हैं.

    एक बार जंगल में एक शेर के पैर में कांटा चुभ गया. इससे उसके पंजे में जख्म हो गया. उसके लिए दौड़ना मुश्किल हो गया और वह शिकार करने में असमर्थ हो गया. कहते हैं कि शेर मरा हुआ जानवर नहीं खाता, लेकिन मजबूरी में सब कुछ करना पड़ता है. लंगड़ा शेर किसी घायल अथवा मरे हुए जानवर की तलाश में जंगल में भटकने लगा. यहां भी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. कहीं कुछ हाथ नहीं लगा.

    धीरे-धीरे पैर घसीटता हुआ वह एक गुफा के पास आ पहुंचा. शेर ने उसके अंदर झांका, मांद खाली था, लेकिन उसे इस बात के प्रमाण नजर आये कि इसमें जानवर का बसेरा है. शेर चुपचाप बैठ गया, ताकि उसमें रहने वाला जानवर लौट आये, तो वह उसे दबोच ले. उस गुफा में सियार रहता था. सियार काफी बुद्धिमान था.

    हर समय चौकन्ना रहता था. उसने अपनी गुफा के बाहर बड़े जानवर के पैरों के निशान देखे, तो चौंका. उसने एक चाल चली. गुफा से दूर जाकर उसने आवाज दी- गुफा, ओ गुफा. गुफा में चुप्पी छायी रही. उसने फिर पुकारा, गुफा! रोज तू मेरी पुकार के जवाब में मुझे अंदर बुलाते हो. आज चुप क्यों हो? मैंने पहले ही कह रखा है कि जिस दिन तुम मुझे नहीं बुलाओगे, उस दिन मैं किसी दूसरी गुफा में चला जाऊंगा.

    यह सुनकर शेर ने सोचा, शायद गुफा सचमुच सियार को अंदर बुलाता होगा. उसने अपनी आवाज बदल कर कहा, सियार राजा, अंदर आओ. सियार शेर की आवाज पहचान गया और उसकी मूर्खता पर हंसता हुआ वहां से चला गया और फिर लौट कर नहीं आया. जिस तरह सतर्क रह कर सियार शेर के जाल में फंसने से बच गया, उसी तरह चौकन्ना और सतर्क रह कर मुश्किलों से बच सकते हैं.

    शिक्षा: सावधान रहेंगे, तभी मुश्किलों से भी दूर रहेंगे

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading