Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    टीम को हर परिस्थितियों के अनुरूप ढालना होगा: विराट

    By May 22, 2019 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651

    टीम इंडिया विश्व कप में हिस्सा लेने को हुई रवाना

    नई दिल्ली, 22 मई 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड की जमीन पर होने वाला आईसीसी वनडे विश्व कप-2019 अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण होगा।

    पहली बार विश्व कप में भारत की कप्तानी संभाल रहे विराट के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी।

    विराट ने कोच रवि शास्त्री के साथ आईसीसी टूर्नामेंट के लिए रवाना होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक ऐसा विश्व कप है जहां कोई भी टीम अपने दिन किसी भी टीम को लुढ़का सकती है। विराट के कॅरियर का यह तीसरा विश्व कप है लेकिन बतौर कप्तान यह उनका पहला विश्व कप है।

    विराट ने कहा कि ‘‘यह अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है। जहां कोई भी टीम किसी भी टीम को उलटफेर का शिकार बना सकती है। हर टीम को परिस्थितियों के अनुरूप खुद को जल्द ही ढालना होगा। हम विश्व कप में हर प्रकार के स्कोर वाले मैच के बारे में सोच सकते हैं।

    विराट ने कहा कि ‘‘इंग्लैंड की जमीन पर विश्व कप जैसे मेगा टूर्नामेंट में दबाव को झेल पाना सबसे अधिक मायने रखेगा। यदि हमारी टीम और हमारे खिलाड़ी महत्वपूर्ण मौकों पर दबाव को झेल जाते हैं तो निश्चित ही हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहेगा।’

    भारतीय टीम की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम पूरी ताकत के साथ खेलें तभी हम कुछ सोच सकते हैं। इंग्लैंड की पिचें सपाट हैं लेकिन इंग्लैंड में मौसम की परिस्थितियां भी मायने रखती हैं। यदि आप लंदन जाएं तो आपको अपनी तैयारियों में लचीलापन लाने की जरूरत होगी। यह अच्छी बात है कि हम विश्व कप शुरू होने से आठ दिन पहले इंग्लैंड जा रहे हैं और वहां की परिस्थतियों से अभ्यस्त होने के लिए हमें पूरा समय मिलेगा। हमारी टीम अनुभवी है और सभी एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं।’

     

    Keep Reading

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026
    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading