Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    शिक्षामित्र बहनों ने विधायक भाई से मांगा, अपने जीवन यापन का अधिकार

    By July 30, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    आज शिक्षामित्र जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह से रबूपुरा स्थित शांती देवी ग्राउंड में मिले तथा कई महिला शिक्षामित्रों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की कलाई पर राखी बांधकर, उनसे अपने जीवन यापन के लिए किये जा रहे संघर्ष में मदद किये जाने की गुहार लगाई। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित शिक्षामित्रों के मध्य में कहा कि ’’मा. सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के पश्चात ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षामित्रों की समस्या को गम्भीरता से लिया था तथा शिक्षामित्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले शिक्षक नेताओं व अन्य नेताओं के लिए अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को वार्ता हेतु नामित भी कर दिया।

    स्पष्ट है कि मा. मुख्यमंत्री जी इस मुददे पर पूरी तरीके से संवेदनशील हैं, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई हिंसा को इसलिए जायज नही ठहराया जा सकता कि जब वार्ता के दरवाजे खुले हुये है तो फिर हिंसा की आवश्यकता क्यों आये।’’ विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’इस देश में महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर, ब्रितानिया हुकूमत की जडों को हिलाते हुए, इस देश को आजादी दिलायी। आपसे सभी लोग यकीन रखे कि सरकार पूरी तरीके से शिक्षामित्रों के मसले में गम्भीर व संवेदनशील है तथा मैं अपने स्तर से विधानसभा और मा. मुख्यमंत्री जी के स्तर से, इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालने का भरसक प्रयास करूंगा।’’

    आज शिक्षामित्र जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह से रबूपुरा स्थित शांती देवी ग्राउंड में मिले तथा कई महिला शिक्षामित्रों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की कलाई पर राखी बांधकर, उनसे अपने जीवन यापन के लिए किये जा रहे संघर्ष में मदद किये जाने की गुहार लगाई। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित शिक्षामित्रों के मध्य में कहा कि ’’मा. सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के पश्चात ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षामित्रों की समस्या को गम्भीरता से लिया था तथा शिक्षामित्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले शिक्षक नेताओं व अन्य नेताओं के लिए अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को वार्ता हेतु नामित भी कर दिया। स्पष्ट है कि मा. मुख्यमंत्री जी इस मुददे पर पूरी तरीके से संवेदनशील हैं, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई हिंसा को इसलिए जायज नही ठहराया जा सकता कि जब वार्ता के दरवाजे खुले हुये है तो फिर हिंसा की आवश्यकता क्यों आये।’’

    विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’इस देश में महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर, ब्रितानिया हुकूमत की जडों को हिलाते हुए, इस देश को आजादी दिलायी। आपसे सभी लोग यकीन रखे कि सरकार पूरी तरीके से शिक्षामित्रों के मसले में गम्भीर व संवेदनशील है तथा मैं अपने स्तर से विधानसभा और मा0 मुख्यमंत्री जी के स्तर से, इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालने का भरसक प्रयास करूंगा।’’

    प्रतिनिधिमंडल में जितेन्द्र शाही प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षामित्र संघ, विश्वनाथ कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री, अवनिश सिंह, अनिल भाटी, जितेन्द्र नागर, अंजना रमन, प्रीति भाटी, बबीता, मंजू, नीरज, राजेश शर्मा, श्यामवीर नागर, सरिता भाटी, गीता नागर, महेश यादव, सर्वेश शर्मा, किरनपाल नागर, अजब सिंह भाटी, रविन्द्र रोशा, संजय भाटी, मनोज भाटी, विनोद नागर, संतोष नागर, निरंजन नागर, अशोक शर्मा, चोखेलाल, श्रीमति रीना सिंह व उमेश पांडेय आदि सैंकडों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

    जनपद के कई स्थानों पर रहने वाले सपेरा जाति के लोगों ने विधायक से मिलकर लगायी अपने अस्तित्व को बचाने की गुहार

    जैसा कि विदित ही है कि पशु क्रूरता अधिनियम के प्रभावी होने के कारण आज सपेरा जाति के लोगों का जीवन यापन का जरिया छिन चुका है, अचानक आये संकट की वजह से सपेरा जाति अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इतना ही नही अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र न बनने के कारण सरकार की योजनाओं का जो लाभ एक कमजोर तबके को मिलना चाहिए वह भी इन्हें नही मिल पा रहा है। अशिक्षित होने के कारण नौजवान भी भटकाव के रास्ते पर हैं। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ’’जल्द ही इस मुददों को मा. मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाया जायेगा तथा उत्तर प्रदेश में भी सपेरा जाति को अनुसूचित जाति का लाभ मिल सके, इसके लिए पूरा प्रयास कर, सपेरा जाति के उत्थान हेतु हर सम्भव मदद की जायेगी।’’ 
    प्रतिनिधिमंडल में अतरा नाथ, साधुनाथ, कन्हैयानाथ, राजू नाथ, टोडलनाथ, सुन्दर नाथ, विजय नाथ, अजय नाथ, फौजी नाथ, ओमी नाथ, बुलेन्द्र नाथ, लोकेश नाथ, राहुल नाथ, विक्रम नाथ व अशोक नाथ के अलावा श्रीमति सरवती देवी, सुमित्रा देवी, सजना देवी, सविता देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे।

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading