Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पंजाब टीम ने झटके 16 गोल्ड, कुल 36 पदक जीतकर बनी चैंपियन

    By June 16, 2019 उत्तर प्रदेश 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 714

    यूपी ने 14 गोल्ड, 18 सिल्वर और 28 ब्रोंज के साथ जीते 60 पदक,जम्मू-कश्मीर की टीम 13 गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रोंज मेडल के साथ रही तीसरे स्थान पर

    लखनऊ,16 जून 2019: केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न 39वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतिम दिन पंजाब टीम ने 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 10 ब्रोंज सहित कुल 36 पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इस चैंपियनशिप में पहले दो दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने दबदबा बनाए रखा लेकिन अंतिम दिन पदक तालिका में पिछड़ने के चलते मेजबान टीम उपविजेता रही। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 14 गोल्ड, 18 सिल्वर और 28 ब्रोंज सहित कुल 60 पदक जीते। जम्मू-कश्मीर की टीम 13 गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रोंज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रही।

    विजेताओं को मुख्य अतिथि डा.दिनेश शर्मा (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के माध्यम से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करे। खेल जहां शरीर को स्वस्थ रखता है वहीं इसके माध्यम से आप अपनी जीविका भी चला सकते है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जिम्मी आर.जगतियानी ने बताया कि 36वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई और इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगामी जुलाई-अगस्त में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधत्व करेंगे।

    प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर डा.दिनेश शर्मा (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) की उपस्थिति में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की 43वीं वर्षगांठ पर केक काटा गया और पिफर सभी प्रदेशों से आए हुए खिलाड़ियों ने अअपने-अपने राज्यों का नृत्य प्रस्तुत करके प्रतियोगिता के समापन को यादगार बना दिया।
    उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री पीटर जगतियानी के अनुसार प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न प्रदेश से आए रेफरी ज्यूरी के साथ अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र जायसवाल, आशीष पाण्डेय, आरपी सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज वर्मा, कोमल जगतियानी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

    आज के परिणाम इस प्रकार हैंः

    जूनियर मेल (क्योरगी, अंडर-73 किग्रा):- स्वर्णः गगनदीप सिंह (पंजाब), रजतः आयुष बाजपेयी (उत्तर प्रदेश), कांस्यः आयुष (उत्तर प्रदेश)

    जूनियर मेल (क्योरगी, 78 किग्रा से ज्यादा):-स्वर्णः शशांक सिंह (उत्तर प्रदेश), रजतः क्षितिज गर्ग (दिल्ली), कांस्यः चेतन हंस (पंजाब) और क्षितिज गुप्ता (उत्तर प्रदेश)

    सीनियर मेल (क्योरगी, अंडर-80 किग्रा):

    स्वर्णः पीयूष मिश्रा (पंजाब), रजतः अनुज यादव (राजस्थान), कांस्यः जीशान अफरोज (उत्तर प्रदेश) और ब्रिलेयंट जी मैथ्यू (कर्नाटक)

    जूनियर मेल (क्योरगी, अंडर-63 किग्रा):
    स्वर्णः दीपक (दिल्ली), रजतः सुखराज सिंह (बंगाल), कांस्यः तौहिक (बंगाल) और अमित कश्यप (उत्तर प्रदेश)।

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    1 Comment

    1. Elwood on December 15, 2020 11:21 pm

      I go to see everyday a few sites and blogs to read
      posts, however this webpage gives quality based posts.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading