Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    शरीर के कौन से अंग फड़कने से क्या होता है…जाने रहस्य ?

    By July 31, 2017 ज़रा हटके No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 922

    शरीर के अंग फड़कने से क्या फायदे, क्या नुकसान

    भारत में बहुत सी मान्यताओं का चलन है। किसी मान्यता को हम मानते हैं और किसी को नहीं। ऐसे ही हमारे शरीर के अंगों का फड़कनें के एक महत्व है जिसे अधिकतर लोग मानते हैं। हमारा शरीर बहुत ही संवेदनशील होता है। इसी कारण हमारा शरीर भविष्य में होने वाली घटनाओं के पहले से ही आशंका व्यक्त कर देता है। भविष्य की घटनाओं से अवगत कराने के लिए हमारें शरीर के विभिन्न अंग फड़कने लगते हैं। अंगों का फड़कना ही हमें शुभ और अशुभ बातों के बारें में बताता है। हमारे शरीर के पर अंग के फड़कनें के कोई न कोई महत्व होता है। माना जाता है कि पुरुष और महिलाओं के अंग फड़कने का मतलब अलग-अलग होता है। जानिए अगों के फड़कने का मतलब…

    1.  समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।
    2. किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है वहीं कनपटी के पास फड़कन पर धन लाभ होता है।
    3. अगर व्यक्ति की दाईं आंख फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और अगर उसकी बाईं आंख में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर दाईं आंख बहुत देर या दिनों तक फड़कती है तो यह लंबी बीमारी की तरफ  इशारा करता है।
    4. अगर इंसान के दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।
    5. अगर किसी इंसान के होंठ फड़क रहे हैं तो इसका अर्थ है उसके जीवन में नया दोस्त आने वाला है।
    6. अगर आपका दाया कन्धा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।
    7. अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं और अगर अंगुलियां फड़कती है तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।
    8. अगर आपकी दाई कोहनी फड़कती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि भविष्य में आपकी किसी से साथ बड़ी लड़ाई होने वाली है। लेकिन अगर बाईं कोहनी में फड़कन होती है तो यह बताता है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और ओहदा बढऩे वाला है।
    9. पीठ के फड़कने का अर्थ है कि आपको बहुत बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।
    10. दाई जांघ फड़कती है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा और बाईं जांघ के फड़कने का संबंध धन लाभ से है।
    11. दाई पैर के तलवे के फड़कने का संबंध सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि से और बाएं पैर के फड़कने का अर्थ निकट भविष्य में यात्रा से है।
    12. अगर आपको अपनी  भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ  इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेतक है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं आपको उसमें अनापेक्षित सफलता मिलने वाली है।
    13. गले का फड़कना भी एक अच्छा संकेत है क्योंकि यह आपके लिए खुशहाली, सम्मान और आराम लाने वाला है।
    14. अगर किसी व्यक्ति की कमर का सीधा हिस्सा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में धन लाभ की संभावनाएं हैं।
    15. संपूर्ण मस्तक का फड़कना दूर स्थान की यात्रा का संकेत समझना चाहिए तथा मार्ग में परशोनियां भी आती है।
    16. सिर का मध्य भाग फड़के तो धन की प्राप्ति होती है तथा परेशानियों से मुिक्त मिलती है।
    17. यदि ललाट मध्य से फडकऩे लगे तो लाभदायक यात्रायें होती हैं। यदि पूरा ललाट फड़के तो राज्य से सम्मान तथा नौकरी में प्रमोशन होता है।
    18. दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर धन अर्जित कर लेता है। दाहिनी आंख चारों तरफ  से फड़के तो व्यक्ति के रागी होने की संभावना रहती है।
    19. बायीं आख का फड़कना स्त्री से दुख का, वियोग का लक्षण है। बांयी आंख चारों ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग बनते हैं।
    20. किसी व्यक्ति की नाक फडफ़ड़ाती हो तो उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होती है।  किसी व्यक्ति के नाक के नथुने के अंदर फडफ़ड़ाहट महसूस हो तो उसे सुख मिलता है। यदि नाक की जड़े फड़के तो लडा़ई झगड़ा होने की संभावना रहती है।
    21. यदि दाहिने कान का छेद फडफ़डा़ता है तो मित्र से मुलाकात होती है। यदि दाहिना कान फडफ़ड़ाता है तो पद बढ़े, अच्छे समाचार की प्राप्ति हो, विजय मिले।
    22. यदि बांये कान का पिछला भाग फड़कता है तो मित्र से बुलावा आता है अथवा कोई खुश खबरी भरा पत्र मिलता है। यदि बांया कान बजे तो बुरी खबर सुनने को मिलती है।
    23. किसी स्वस्थ व्यक्ति का दाहिना गाल फड़के तो उसे लाभ होता है। सुंदर स्त्री से लाभ मिलता है।
    24. किसी व्यक्ति के संतान उत्पन्न होने वाली हो और उसके बायें गाल के मध्य में फडफ़ड़ाहट हो तो उसके घर कन्या का जन्म होता है और जन्म होने की संभावना न हो तो पुत्री से कोई शुभ समाचार मिलता है।
    25. किसी व्यक्ति के दोनों ओर के गाल समान रूप से फडफ़डाएं तो उसे अतलु धन की प्राप्ति होती है।
    26. किसी व्यक्ति का ऊपरी होठ फडफ़डायें तो शत्रुओं से हो रहे झगड़े में समझौता हो जाता है।
    27. दोनों होठ फडफ़ड़ाए तो कहीं से सुखद समाचार मिलता है।
    28. मुंह का फडफ़ड़ाना पुत्र की ओर से किसी शुभ समाचार को सुनवाता है। यदि पूरा मुंह फड़के तो व्यक्ति की मनोकामनापूर्ण होती है।
    29. किसी व्यक्ति की ठोड़ी में फडफ़ड़ाहट का अनुभव हो तो मित्र के आगमन की सूचना देता है।
    30. यदि तालु फड़के तो धन की प्राप्ति होती है। यदि बांया तालु फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।
    31. यदि दांत का ऊपरी भाग फडफ़ड़ाहट करता है तो व्यक्ति को प्रसन्नता प्राप्त होती है।
    32. यदि जीभ फड़के तो लड़ाई झगड़ा होता है, विजय मिलती है।
    33. यदि किसी व्यक्ति की गर्दन बांयी तरफ  से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका तथा गर्दन दांयी तरफ से फड़के तो स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।
    34. जब किसी व्यक्ति का दाहिना कंधा फडफ़ड़ाहट करता है तो उसे धन संपदा मिलती है।
    35. बाजू फडफ़ड़ाती है तो धन और यश की प्राप्ति होती है तथा बांई ओर की बाहं फडफ़ड़ाए तो नष्ट अथवा खोई हुई वस्तु की प्राप्ति हो जाती है।
    36. किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फडफ़ड़ाये तो उसकी अभिलाषा पूर्ति में विलम्ब होता है और हाथ की अंगुलियां फडफ़ड़ाए तो अभिलाषा की पूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलन होता है।
    37. किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की कोहनी फडफ़ड़ाती है, तो किसी से झगड़ा तो होता है परन्तु विजय उसे ही मिलती है और बायें हाथ की काहे नी फडफ़ड़ाए तो धन की प्राप्ति होती है।
    38. किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली में फडफ़ड़ाहट हो तो ये शुभ शकुन है। उसे आने वाले समय में शुभ सपंदा की प्राप्ति होती है।
    39. हथेली के किसी कोने में फडफ़ड़ाहट हो तो निकट भविष्य में व्यक्ति किसी विपदा में फंस जाता है।
    40. बायें हाथ की हथेली में फडफ़ड़ाहट हो और वह व्यक्ति रोगी हो तो उसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हो जाता है।
    41. जहां कमर की दाहिनी ओर की फडफ़ड़ाहट किसी विपदा का संकेत देती है, वहीं बांई आरे की फडफ़ड़ाहट किसी शुभ समाचार का संकेत देती है।
    42. छाती में फडफ़डाहट होना मित्र से मिलने की सूचना, छाती के दाहिनी आरे फडफ़ड़ाहट हो तो विपदा का संकेत, बांयी ओर फडफ़ड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और मध्य में फडफ़डाहट हो तो लोकप्रियता मिलती है।secret of the flare, body, advantages, damage, astrology, divyasandesh

    Keep Reading

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Three sisters—all social media content creators—marry the same cameraman simultaneously; they take the seven sacred vows in a temple!

    तीन रीलबाज बहनों का एक साथ एक ही कैमरामैन से विवाह, मंदिर में सात फेरे!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading