Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    लापरवाही से बढ़ते हादसे, बिलखते परिजन

    By July 10, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 520

    अपनों को खोने का गम क्या होता है यह बात लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले क्या जाने, यह तो वही जानता है जिस पर मुसीबत का पहाड़ टूटता है। कितने प्रियेजनों को खोने का अहसास और इकलौते कमाने वाले का चले जाने का दुःख हमेशा सालता रहता है।

    बता दें कि ‘हाईवे’ यानी यमुना एक्सप्रेस में पलक झपकते ही 29 लोगों की मौत और 23 के बुरी तरह जख्मी होने की घटना वाकई अफसोसनाक है। लखनऊ से दिल्ली आ रही उत्तर प्रदेश सरकार की बस एक्सप्रेस से फिसलकर 20 फुट गहरे नाले में गिर गई। शुरुआत में इसे बस ड्राइवर का बहुत तेज गाड़ी चलाना और नींद आना बताया गया, मगर सिर्फ इसी वजह से देश में हादसे होते हैं, यह कहना या मानना समझदारी नहीं होगी। सड़क हादसों के मामले में देश की स्थिति वाकई बेहद गंभीर है।

    आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। देश में हर मिनट में एक सड़क हादसा होता है, हर चार मिनट में एक की मौत होती है। यानी सालाना करीब 1.35 लाख लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में देखें तो 2017 में यहां 1,612 लोग मारे गए। 2018 में यह संख्या 1,684 थी। दरअसल, सड़कों पर वाहन चलाने के मामले में न तो हम अनुशासित हैं और न हमारा सिस्टम चुस्त-दुरुस्त है।

    Image result for yamuna expressway accident

    देश में लापरवाही से गाड़ी चलाना, तेज गति से वाहन भगाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, नियमों की अनदेखी करना आदि कारक हादसों को न्योता देते हैं। रही सही कसर थके-मांदे चालक, सड़कों की खराब गुणवत्ता, कम रख-रखाव वाले वाहन, निम्न दज्रे की सड़क डिजाइन, सड़क किनारे बचाव के उपकरण या उपाय और खराब इंजीनियरिंग क्वालिटी भी हादसों की अहम वजह बनते हैं। इसके उलट हमारे यहां दुर्घटनाओं को भुला दिया जाता है।

    तेलंगाना में कुछ माह पहले 61 लोगों की बस पलटने से मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट में क्या कुछ निकलकर आया, इसे सार्वजनिक करने में सरकार को रुचि दिखानी चाहिए थी। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हमने विदेशों से भले एक्सप्रेस-वे की संकल्पना को अपने यहां लागू किया, मगर जनता को अनुशासित और समझदार बनाने में काफी वक्त लगेगा।

    जब तक नियम लागू कराने वाली संस्था लापरवाही पर सख्ती नहीं करेगी तब तक इस तरह की वारदात को रोकने में हम फिसड्डी ही साबित होते रहेंगे। इस नाते दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। दोषियों पर कार्रवाई समय की मांग है। यह भी तत्काल देखना होगा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किन-किन सुझावों की अनदेखी की गई है। यह नहीं भूलना चाहिए कि हादसों में केवल मौत ही नहीं होती, कई परिवार लाचार और अपना बहुत कुछ खो देते हैं।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading