Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    बजट से घबराया सेंसेक्स धड़ाम

    By July 11, 2019 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    नई नवेली मोदी सरकार के बजट पेश करने के बाद जिस प्रकार सेंसेक्स धड़ाम हुआ है वह बेहद चिंता का विषय है। हालांकि शेयर बाजार इतना संवेदनशील होता है कि किसी नकारात्मक खबर की संभावना से भी यहां कोहराम मच जाता है। शायद इसीलिए सरकार वर्तमान गिरावट को देखते हुए भी अभी तक खामोश है।

    आकलन के अनुसार बजट पेश होने के बाद से लेकर सोमवार तक मुंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण यानी एमकैप में 5 लाख 66 हजार 771 करोड़ से ज्यादा की गिरावट आ गई है। इसका कारण बिकवाली है। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे पहला कारण यह है कि बजट में सूचीबद्ध कंपनियों की सार्वजनिक हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे कंपनियों को लगता है कि उन्हें जल्दी में अपने 10 प्रतिशत शेयर बेचने होंगे।

    सरकार ने काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है। यह संभव है कि सरकार आने वाले दिनों में इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित करे, पर निर्णय वापस होने की संभावना नहीं है। दूसरा कारण संपन्नों पर कर बढ़ाना है। विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों एवं अमीरों पर कर बढ़ाने वाले प्रस्तावों से निवेशकों की धारणा कमजोर रही है। अगर देश के विकास के लिए और समाज के निचले तबकों के सामाजिक कल्याण के लिए धन चाहिए तो कई तरीके से इसकी व्यवस्था करनी होती है। इसमें संपन्न लोगों को आयकर पर अधिभार झेलना चाहिए। तीसरा कारण अमेरिका में रोजगार के अच्छे आंकड़ों के कारण ब्याज दर में कटौती की संभावनाओं को तत्काल विराम लग जाना है।

    अमेरिका में ब्याज दर ऊंची होने से विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से धन निकाल कर अमेरिकी बांड बाजार में लगाने को आकर्षित हो सकते हैं। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर है। चौथा कारण पीएनबी के भूषण पावर एंड स्टील को दिए गए ऋण में 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आना है, जिससे उसके शेयर में एकाएक 11 प्रतिशत की गिरावट आ गई। इस तरह के कई कारण हैं।

    इसमें सरकार क्या कर सकती है? शेयर बाजार स्थिर रहे, खरीदारी बिकवाली सामान्य गतिविधियों की तरह कायम रहे यह जरूरी है। सरकार केवल कंपनियों में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने के मामले में समय सीमा थोड़ा ज्यादा दे सकती है। इस पर कारोबारियों को सरकार से बात करनी चाहिए।

    Keep Reading

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading