बाढ़ से स्तिथि नाजूक है बिहार में बाढ़ से जनता में हाहाकार है: जाप
पटना, 15 जुलाई 2019: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक युवा परिषद युवा जाप के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने बिहार में बाढ़ के कहर पर ब्यान जारी कर कहा है कि बिहार में बाढ़ की चपेट मे विभिन्न जिलों से 12 लाख लोग है लोगो मे बाढ़ की पानी से हाहाकार है कई जगह अररिया एवं सीतामढ़ी-शिवहर पुले टूट चुके है आवागमन बिल्कुल ठप हो गया है कई जिलों के लोग बाढ़ की पानी से त्रस्त है जन जीवम अस्त ब्यस्त है नावों की ब्यवस्था लोगो के लिए अभी तक नहीं किया गया है
उन्होंने कहा कि लोग गावों में फसे पड़े है अभी तक बाढ़ की प्रकोप से 11लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी संवेदनहीन दिख रहें उनके आंखों में कोई संवेदना नही दिख रही बल्कि पूरे भारत के लोग बिहार की बढ़ती हुई बाढ़ त्रास्दी से चिंतित है मुख्यमंत्री से बाढ़ से उन 11 सभी मृत के परिजनों को सरकार रोजगार और 20 लाख रुपये आर्थिक मदद करें ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हवाई सर्वेक्षण के बजाय बाढ़ जी जमीनी सर्वेक्षण करनी चाहिये तब उन्हें जमीनी हक्कीकत का पता चलेगा सरकार को बाढ़ त्रासिदी से निपटने के लिए बहुत पहले ही इसका उपाय करना चाहिय था लेकिन राज्य सरकार की आँख दर्जनो और सैकड़ो मृत्यु की बाद खुलती है जिस तरह से मीडिया में खबर आ रहा है लोगो में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है।







