Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    निवेश शिलान्यास का दूसरा सफल अध्याय

    By July 28, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 677
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट पिछली सरकारों के समय भी बहुत जोर शोर से होती रही है। उनमें देश के शीर्ष उद्योगपति शामिल होते रहे है। इनके माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक विकास का सपना भी दिखाया जाता रहा है। लेकिन क्रियान्वयन के स्तर पर खास उपलब्धि नहीं हुई। बाद में पता चला कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल ही नहीं था। इसलिए उद्योगपति समिट में तो शामिल हुए, लेकिन उन्होंने निवेश में रुचि नहीं दिखाई। कुछ तो प्रारंभिक रुकावटों से परेशान होकर प्रदेश को अलविदा कह गए।
    शायद यही कारण था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले निवेश के अनुकूल माहौल बनाया, सरकारी मशीनरी को चुस्त दुरुस्त किया, संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों को तैयार किया, इसके बाद इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। यही कारण था कि प्रदेश में अभूतपूर्व इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ, पूर्ववर्ती सरकारों की तरह यह यात्रा अधूरी नहीं छोड़ी गई, कुछ महीने बाद ही पहला शिलान्यास समारोह भी आयोजित हो गया। अठ्ठाइस जुलाई दो हजार उन्नीस को दूसरा शिलान्यास समारोह लखनऊ में आयोजित हुआ। जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ द्वारा करीब पैसठ हजार करोड़ रुपये के ढाई सौ निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार दोनों शिलान्यास समारोहों का भविष्य में जब उद्घाटन होगा, तब प्रदेश की औद्योगिक पहचान बदल जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि यह निवेश से जुड़ा एक वर्ष  तीसरा आयोजन है। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास इसमें सहायक होगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, मेदांता ग्रुप के सीएमडी नरेश त्रेहन, एचसीएल टेक्नोलॉजी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट संजय गुप्ता, पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ अल अहमद शेख और फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति आदि का इसमें योगदान रहेगा। ये सभी उत्तर प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनने से उत्साहित है।
    यहां कारोबार के अनुकूल स्थितियों का निर्माण किया गया है। पिछले ढाई वर्षों में योगी सरकार ने इस दिशा में कारगर कदम उठाए है। दो हजार चौबीस तक देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने का लक्ष्य के केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है। इसी के अनुरूप योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सहयोगी बनाने का निर्णय किया है। उनकी सरकार इस दिशा में तेजी से बढ़ भी रही है।
     इंफ्रास्ट्रक्चर,ऊर्जा, कृषि, परिवहन के अलावा न्यू जनरेशन के डाटा सेंटर, एयरोस्पेस रक्षा आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य चल हो रहे है। एचसीएल ने लखनऊ में विश्व का सबसे बड़ा कैंपस बनाया है। कृषि आधारित खाद्य व्यवसाय को भी प्रदेश में प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश औद्योगिक और नवाचार केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर आ गया है। इस दूसरे शिलान्यास समारोह में अनेक सत्र आयोजित किये गए।
    पर्यटन एवं फिल्म सत्र में सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, फिल्म निर्माता बोनी कपूर, निदेशक सुभाष घई और निशीथ चंद्रा शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नेऔद्योगिक समूहों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी संवाद भी किया। इसके पहले समारोह के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, बंगलूरू, अहमदाबाद समेत पचास एयरपोर्ट पर ब्रांडिंग गई थी। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया था, शिलान्यास समारोह में उनकी प्रगति के वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खाद्य प्रसंस्करण सत्र, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सत्र, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना डिफेंस एंड एयरो स्पेस, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पावर एवं रिन्यूएबल एनर्जी के सत्रों की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जो सुझाव व प्रस्ताव मिले उन पर त्वरित गति से क्रियान्वित करने का निर्णय किया गया।
    योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की प्रेरणा से विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है। स्वच्छता, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री निर्धन आवास निर्माण आदि के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि केवल दो वर्षों में ही हासिल हुई है। अब अगले चरण में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योगी ने कहा भी है कि देश का प्रत्येक पांचवां व्यक्ति उत्तर प्रदेश का है। ऐसे में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक ले जाना हमारा कर्तव्य है।
    यह लक्ष्य उत्तर प्रदेश में मौजूद संशाधनों के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। इस विशाल प्रदेश में जितनी कृषि भूमि और जल संसाधन है, उसके सुनियोजित उपयोग से ही प्रदेश की स्थिति बदल सकती है। उत्तर प्रदेश की जमीन उर्वरा है। मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक कृषि के द्वारा यह प्रदेश पूरी दुनिया का पेट भर सकता है। इसी के साथ योगी सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में भी तेजी से कार्य कर रही है। सर्वांगीण विकास के बल पर उत्तर प्रदेश न्यू इंडिया के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान करेगा।
     ऐसा नहीं कि योगी आदित्यनाथ इसके लिए अभी तैयार हुए है। वस्तुतः वह पद ग्रहण करने के तत्काल बाद से उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के काम में लगे है। इसके तहत उन्होंने कृषि और निवेश पर विशेष जोर दिया। इसमें उन्हें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है। इन्वेस्टर्स समिट और प्रथम शिलान्यास समारोह की भांति यह भी समारोह भी सफल रहा।
    दूसरे शिलान्यास समारोह के शुभारम्भ अवसर पर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित  प्रमुख उद्योगपतियों का सम्बोधन हुआ। इनमें आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनन्द महिन्द्रा, पेप्सिको इण्डिया होल्डिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अहमद ईएल शेख, आईटीसी लिमिटेड के चीफ एक्जक्यूटिव संजीव पुरी, टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन, सैमसंग इण्डिया के प्रेसिडेंट एण्ड सीईओ एस.सी. हांग, टोरेंटो गु्रप के चेयरमैन सुधीर मेहता तथा मेदांता एण्ड हेल्थकेयर एसएससी के चेयरमैन नरेश त्रेहन शामिल थे। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, बैंकर्स सेशन, पावर एण्ड रिन्यूवल एनर्जी, टूरिज्म एण्ड फिल्म, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, आई टी एण्ड आईटीईएस, अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड स्मार्ट सिटी, डिफेंस एण्ड एयरोस्पेस तथा फार्मा इंडस्ट्री सत्र में औद्योगिक विकास संबन्धी महत्वपूर्ण निर्णय हुए।

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading