Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    सरकार से जीते जी नहीं मिला इन्साफ, वेंटिलेटर पर आखिरी सांसे गिन रही है उन्नाव रेप पीड़िता

    By July 31, 2019 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 895
    • अपराध जीत गया, न्याय हार गया: उन्नाव रेप पीड़िता को नहीं मिला इन्साफ
    • दुर्घटना की सीबीआई जांच के आदेश

    लखनऊ,30 जुलाई 2019: इधर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष कर पुलिसिया कार्रवाई झेल रहे थे और उधर एक्सीडेंट में घायल रेप पीड़िता अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। बाहर विरोध प्रदर्शन इतना कि सरकार हिल गयी और सरकार के नुमाइंदों की बोलती बंद है।

    ट्रामा में हालात बेहद नाजुक:

    बता दें कि रायबरेली सड़क हादसे में घायल उन्नाव रेप पीड़िता की स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है. मंगलवार शाम को केजीएमयू द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है. वह अभी भी वेंटीलेटर पर है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिर रहा है. एक्सीडेंट की वजह से फेफड़ों में भी चोटें आई हैं. साथ ही दाहिने कॉलर की हड्डी भी फ्रैक्चर है.

    केजीएमयू ट्रामा सेंटर के प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी पीड़िता की हालत कल जैसी ही बनी हुई है. उसकी हालत एम् कोई सुधार नहीं आया है. पीड़िता को वेंटीलेटर पर रखा गया है और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. डॉ तिवारी के मुताबिक फ्रेक्चर और ब्लीडिंग से पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. फेफड़ों में ब्लीडिंग की वजह से भी स्थिति गंभीर है. एक्सीडेंट की वजह से सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं.

    डीएम बोले जरुरत पड़ी तो करेंगे एयरलिफ्ट:

    उधर लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा भी आज पीड़िता का हालचाल जानने लखनऊ के ट्रामा सेंटर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू में एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल लगा हुआ है. केजीएमयू के आलावा बाहर से भी एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम पीड़िता को देख रही हैं. डीएम ने कहा बेहतर इलाज के लिए पीजीआई और एम्स के सम्पर्क में भी हैं. जरूरत पड़ी तो पीड़िता को एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज भी मुहैया कराएंगे.

    अखिलेश यादव पहुंचे थे ट्रामा में पीड़ित परिवार से मिलने:

    • ‘बोले हमने डॉक्टरों से बात की है उनको हर संभव इलाज करने जा भरोसा दिया है, इंफेक्शन का खतरा है नई राज्यपाल आई है पीड़ित परिवार को उनसे मिलाया जाए क्योंकि उससे और जानकारियां निकलकर आएंगी न्याय दिलाने तक पीड़ित परिवार के साथ है- अखिलेश यादव

    Image

    कोई ऐसा सोच भी नही सकता था कि न्याय नहीं मिलेगा?

    बता दें कि गुरुबख्शगंज (रायबरेली) थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की कार के साथ हुए हादसे के मामले में जेल में बन्द पीड़िता के चाचा महेश सिंह की तहरीर पर उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर समेत 10 नामजद व 15/20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा-307, 302, 306 व 120बी के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच राज्य सरकार ने दुर्घटना की सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

    आज दोपहर लखनऊ में ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता व उसके वकील की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थी।

    सोमवार को ट्रामा सेंटर व उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी। इस दौरान पीड़िता का हाल-चाल लेने के लिए राजनेताओं का तांता लगा रहा। इस घटना को लेकर दिल्ली व लखनऊ में सियासत तेज हो रही।

    बता दें कि देर रात कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के स्वास्य लाभ के लिए जीपीओ पार्क (हजरतगंज) पर प्रार्थना की।पीड़िता के चाचा महेश सिंह की तहरीर पर सोमवार को रायबरेली जिले के गुरूबख्शगंज थाने में उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ मनोज सिंह, विनोद मिश्रा, हरपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, एडवोकेट अवधेश सिंह समेत 15/20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading