Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    बारिश भी न रोक सकी बुक फेयर में लोकार्पण और संगीत-नृत्य कार्यक्रमों का दौर

    By September 26, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 451

    लखनऊ, 26 सितम्बर 2019: राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले की किताबें पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित कर रही हैं पर आज लगातार हो रही वर्षा ने उनकी इस चाहत में व्यवधान डाला। इसके बावजूद पुस्तक मेला और इसके मंच पर होने वाले विमोचन कार्यगोष्ठी व गीत संगीत के कार्यक्रम लगातार आयोजित हुए। गांधी बाल एवं युवा मंच के कार्यक्रम भी मुख्य मंच पर आ गये। पुस्तक मेले का आज सातवां दिन था।

    सुबह कार्यक्रमों का आगाज अ.भा.अगीत परिषद् की काव्य सम्मेलन से हुआ। सम्मेलन से पहले रत्ना बापूली के बाल कविता संग्रह नव पल्लव का लोकार्पण पूर्व पुलिस महानिदेशक महेशचन्द्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में विद्यासागर मिश्र, देवेश द्विवेदी, त्रिवेणी प्रसाद, अनिल किशोर निडर को साहित्य प्रभाकर सम्मान तथा डॉ.योगेश, डॉ.शोभा दीक्षित, रूपा पाण्डेय शतरूपा को साहित्य मार्तण्ड सम्मान प्रदान किया गया।

    इसी क्रम में चिरंजीव सिन्हा व हर्षाश्री के 23 कहानियों के संग्रह अनुभूति: हर रिश्ता कुछ कहता है का विमोचन हिंदी संस्थान के अध्यक्ष सदानंद गुप्त की अध्यक्षता में हुआ। इतिहासविद् योगेश प्रवीण ने लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब के बारे में विस्तार से बताया।

    डा.विद्याविंदु सिंह, सुधाकर अदीब, सर्वेश अस्थाना, चरण सिंह बशर, पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि रानी व अलका प्रमोद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। चिरंजीव सिन्हा वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक हैं और हर्षाश्री रक्षा मंत्रालय में कार्यरत हैं। प्रभात प्रकाशन की यह पुस्तक वर्तमान समय में रिश्तों में संवेदना, कशिश और एक दूसरे से जुड़ाव को गहरे तक रेखांकित करती है।

    सुल्तानपुर की रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान व कविता लोक के संयोजन में गीतिका बोधिनी पुस्तक को लोकार्पण हुआ। वैदही फाउण्डेशन की ओर हुए कार्यक्रम में नवरात्र की पूर्व वेला पर स्त्री शक्ति को प्रदर्शित करते हुए 15 महिलाएं काली, दुर्गा, लक्ष्मी, राधा, मीरा आदि विभिन्न देवियों के रूप में मंत्र, श्लोक व संवाद बोलती मंच पर नजर आईं। रुचि सिन्हा की कोरियोग्राफी व संचालन एंजेल प्रवीण ने किया।

    अरुणिका, सावी सिन्हा, आलिया, सीमा मिश्रा, अंकुर, साक्षी, बीना इत्यादि बच्चों और युवाओं ने अपनी गायन वादन प्रतिभा दिखाई तो विद्याभूषण सोनी के दल की नृत्य व संगीत प्रस्तुतियां हुईं। सचिन ने आक्टोपैड और सुरेश ने तबले पर साथ निभाया।

    Keep Reading

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Newsmakers 2026: A Celebration of Passion, A Toast to Achievements!

    न्यूज़मेकर्स 2026: जुनून का उत्सव, उपलब्धियों का मना जश्न!

    Please craft an interesting, concise news item—and ensure it is not a duplicate.

    दर्शकों को भावनाओं में डुबो गया साहिर-अमृता का अनकहा प्रेम

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading