पटना, 05 अक्टूबर 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजधानी पटना के ज्ञान भवन में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा आयोजित महात्मा गांधी आधारित चित्र प्रदर्शनी को देखने आज पटना समेत अन्य जगहों से 300 से अधिक लोग पहुंचे, इनमें गांधी पर शोध कर रहे छात्र, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और स्कूल बच्चे शामिल हैं। ज्ञान भवन के भूतल स्थित बहुउद्देशीय भवन में दर्शकों ने न सिर्फ गांधी से संबंधित चित्रों का दीदार किया, बल्कि गांधी के जीवन पर आधारित फिल्में भी दिखाई जा रही है, जिसका आनंद आगंतुकों ने गांधी की स्टाइल में जमीन पर बैठ कर और लेट कर लिया।

बिहार संग्रहालय संग्रहालय द्वारा संयोजित इस चित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन भी लोगों के बीच वर्चुल गांधी बेहद पसंद आ रहे हैं। यह एक नए तरह का प्रयोग है, जिसमें गांधी होते नहीं है, लेकिन एक एप के माध्यम से गांधी प्रकट हो जाते है। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा लोग यहां गांधी जी की संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी कर रहे हैं। इस आयोजन को लेकर विजिटर के सकारात्क रिएक्शन आ रहे हैं। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है।
आपको बता दें कि यह चित्र प्रदर्शनी 2 अक्टूबर 2019 को शूरू हुई थी और यह 7 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके प्रथम दर्शक बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। मुख्यमंत्री के साथ उनके कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री, मुख्यमंत्री के सलाहकार व बिहार म्यूजियम के नोडल ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव आदि लोग मौजूद थे।






