Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    किसी के लिए गलत विचार न बनाएं

    By October 28, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 511

    शिघम्पुरा राज्य में सुदर्शन नाम का एक राजा राज करता था। एक दिन उसके राजमहल के द्वार पर एक साधु आया और वह द्वारपाल से बोला कि भीतर राज महल में जाकर राजा से कहो कि उनका भाई उनसे मिलने आया है।

    उस साधु की बात सुनकर द्वारपालों ने यह अनुमान लगाया कि शायद यह साधु राजा के कोई दूर के रिश्तेदरी में राजा का भाई लगते होंगे जिन्होंने ग्रह त्याग कर संन्यास लेकर वन चले गये हों, और आज वह हमारे सामने साधु के भेसभूषा में खड़ा है!

    द्वारपालों ने उनके भाई के आने की सूचना राजा को देते हुये कहा कि महाराज वे साधु के भेसभूषा में आपसे मिलने आये हैं यह सुनकर राजा थोड़ा मुस्कुराये और साधु को महल के भीतर बुलाकर अपने पास बैठा लिया।

    साधु ने पूछा – कहो प्रिय अनुज, तुम्हारे क्या हाल-चाल हैं?

    “मैं एक प्रकार से ठीक हूँ राजा बोले आप कैसे हैं भैया?”

    इस पर साधु ने कहा- जिस राज्य के महल में मैं रहता था, वह अत्यधिक जर्जर एवं पुराना पड़ चुका है। अब तो यह हाल है कि कभी भी टूटकर गिर सकता है। मेरे सभी बत्तीस चाकर सभी मुझे छोड़ कर चले गये हैं। मेरे पाँचों रानियाँ भी अब वृद्ध हो चुकीं हैं अब उनसे को कोई काम-काज नहीं होता है।

    साधु की यह बात सुनकर राजा अपने कारिंदों से कहा कि इन साधु महाराज को दस सोने के मोहरें दे दिया जाये।

    साधु ने दस सोने के मोहरें की बात सुनकर बोला, भैया यह तो बहुत कम हैं।

    साधु की बात सुनकर राजा बोला , इस दफे मेरे राज्य में सूखा-अकाल पड़ा गया है, आप इतने ही मोहरों से अपना काम चलायें।

    तुरंत साधु ने उत्तर दिया – भैया मेरे साथ आप सात समंदर पार चलिये वहां पर सोने की खान हैं।

    लेकिन समुद्र कैसे पार होंगे।

    इस पर साधु बोले कि वहां मेरे पैर पड़ते ही समुद्र सूख जाएगा… मेरे पैरों की शक्ति तो आप पहले देख चुके हैं।
    साधु से ऐसा सुन कर राजा ने उस साधु को सौ सोने के मोहरें देने का आदेश दिया।

    वह साधु सौ मोहरों लेकर वहाँ से चला गया। उसके जाने के बाद मंत्रियों की आश्चर्य की सीमा न रही तब मंत्री से राजा पूछा, “ क्षमा कीजिये महाराज जहाँ तक मुझे ज्ञात हैं कि आपका कोई भी भाई नहीं है, फिर भी आपने उस महान ठग को इतना बड़ा इनाम दे दिया ऐसा क्यों ?”

    राजा मंत्री को समझते हुए बोले, “ देखो, विधाता ने भाग्य के दो पहलु बनाये हैं। एक तो राजा और दूसरा रंक। इसलिये उसने मुझे मेरा भाई कह कर संबोधन किया।

    रह गयी उसके जर्जर महल की बात तो उसका अभिप्राय यह था कि मेरे इस बूढ़े शरीर में बत्तीस दांतों में से लगभग सभी गिर गए हैं बाकी के तो तीन दांत भी पता नही कब गिर जायें उसके दांत थे और पांच वृद्ध रानियाँ, से मतलब मानव शरीर की पांच इन्द्रियों से हैं।

    अब आती है समुद्र के बह जाने वाली बात तो यह कह कर उसने मुझे उलाहना दिया कि राजमहल में उसके पैर रखते ही सुख पड़ गया कि राजकोष भी सूख गया हो क्योंकि मैंने उस साधु को मात्र दस मोहरें देने के लिये कहा था जबकि मेरी औकात उसे सोने के मोहरों से तौल देने की है। अतः उसकी इस बुद्धिमात्तापूर्ण बातो से खुश होने पर मैंने उसे सौ सिक्के और देने के लिये कहा अब मैं उसे अपना सलाहकार नियुक्त करने का इछुक हूँ यह कह कर राजा ने अपने घुड़सवार को बुला कर उस आदमी को जो साधु के भेष उसके महल आया था उसे अपने राज महल में वापस लाने के लिये कहा।

    इस तरह हमने देखा कि किसी व्यक्ति के बाह्य रूप-रंग रूप से उसकी बुद्धिमत्ता का आंकलन नही किया जा सकता है किसी भी व्यक्ति के खराब और फटे-पुराने कपडों को देख कर हमें वह भले ही अच्छा न लगे लेकिन किसी के लिए अपने दिलोदिमाग में गलत विचार नहीं बनाने चाहियें।

    • जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading