ट्रक के अंदर रखे एक विस्फोटक उपकरण में हुआ धमाका
पाकिस्तान। लाहौर में एक जनसभा के लिए सोमवार की रात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त विस्फोट हुआ। ये घटना एक ट्रक के अंदर रखे एक विस्फोटक उपकरण के कारण हुई। इस विस्फोट में अब तक 2 लोगों की जान गई है जबकि 35 के करीब घायल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक इस ब्लास्ट के जरिए नवाज शरीफ को निशाना बनाए जाने की कोशिश थी। क्योंकि जिस सड़क पर ये हादसा हुआ, उसी रास्ते से नवाज शरीफ का काफिला गुजरने वाला था। आपको बता दें कि इस मार्ग से 28 जुलाई को पनामा पेपर्स मामले के बाद नवाज शरीफ पहली बार अपने शहर लौटने वाले थे।
इससे पहले शरीफ का रविवार को इस्लामाबाद से निकलकर ग्रांड ट्रंक रोड से लाहौर आने का कार्यक्रम था, जिसे बाद में टाल दिया गया था। जांच अधिकारियों ने भी आशंका जताई है कि शरीफ निशाने पर हो सकते हैं।







