Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जंगल की आग में जल गए करोड़ों जानवर और पशु-पक्षी, प्रकृति को पहुंचा बड़ा नुकसान

    By December 29, 2019Updated:December 30, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,340

    वैज्ञानिकों ने बताया क्लाइमेट चेंज का सबसे बड़ा असर:

    इंडिया में जहां इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी की वजह से ट्रेनों से लेकर हवाई जहाज तक समय पर नहीं चल पा रहे हैं ऐसे में एक दुनिया में ऐसी भी जगह है जहाँ भीषण गर्मी से आग से जले जंगल में 48 करोड़ निर्दोष निरीह जानवर जलकर काल के मुँह में समां गए। यह जगह ऑस्ट्रेलिया का सिडनी इलाका है। जहाँ इन दिनों भारी तबाही मची है।

    बता दें कि इस समय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आज कल बेहद गर्मी पड़ रही है। इंडिया में जहाँ सर्दी ने सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो सिडनी में ऐसे हालात हैं कि 79 वर्षों के बाद यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। वैज्ञानिक इसे क्लाइमेट चेंज का सबसे बड़ा असर मान रहे हैं।

    न्यू साउथ वेल्स का 30% जंगल खत्म हो गया: ऐसी स्थिति में वहां पर पिछले माह के शुक्रवार के दिन यानि कि 8 नवम्बर 2019 इस देश के तट के पास मौजूद लगभग 1,000 किलोमीटर (621 मील) “आला” अभयारण्य (“कोआला” ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक वृक्षों पर रहने वाला, शाकाहारी प्राणी है। यह ‘फ़ैसकोलार्कटिडाए’ जीव वैज्ञानिक कुल का इकलौता सदस्य है जो अभी तक विलुप्त नहीं हुआ है।) के 2,000 हेक्टेयर जंगल में आग लग गयी। इस बारे में आग से बचाए गए कोआला को पानी पिलाए जाने का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक 8 हजार कोआला के मरने की आशंका है।

    ऑस्ट्रेलिया के वेल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोआला रहते हैं। इनकी संख्या करीब 28 हजार है। पर्यावरण मंत्री सुसान ली ने कहा, ‘हो सकता है इस क्षेत्र की 30% आबादी खत्म हो गई हो क्योंकि उनका 30% इलाका खत्म हो गया है। जब आग थोड़ी शांत होगी तो ठीक तरह से सर्वे किया जाएगा।’

    आग लगने के कारण जहां सैकड़ों पशुओं एवं वन्य प्राणियों के मारे जाने की आशंका है। जंगल में लगी इस आग के धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करते चले जाने से सबसे प्रभावित न्यू साउथ वेल्स में दमकलकर्मियों ने पिछले नवम्बर महीने से सैकड़ों जगह पर आग बुझाने का काम लगातार करती रही फिर भी दो लोगों के अपने घर बचाने के प्रयास में मौत हो गयी है।

    वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ऑस्ट्रेलिया में आग का मौसम लंबा होने के अलावा अधिक जोखिम पूर्ण भी हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि आस्ट्रेलिया में रिकार्ड गर्मी होने के एक साल बाद गर्मी से पहले ही इस आग की गंभीरता को लेकर चिंतित अवश्य थे। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के रिकार्ड में वर्ष 2018 और 2017 क्रमशः तीसरा और चौथा सबसे गर्म सालों में रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यहां के एक ब्यूरो “स्टेट ऑफ द क्लाइमेट” के वर्ष 2018 की रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां पर जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ने से ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और सूखे जैसे अन्य प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता में भी बढ़ोत्तरी हुई है जिसमे सबसे बड़ा योगदान कार्बनडाई आक्साइड CO2 के प्रचुर मात्रा में उत्सर्जन होने से है।

    फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान का अंदेशा है। विशेषज्ञों को डर सता रहा है कि करीब 48 करोड़ जानवर इस आग में मर चुके हैं। इनमें करीब एक तिहाई कोआला की प्रजाति पर संकट है। सिडनी यूनिवर्सिटी के वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इन जानवरों में पक्षियों, सरीसृपों की भी बड़ी प्रजाति शामिल हो सकती है।

    • प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    April 22, 2026
    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    April 22, 2026
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading