Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उदय स्कीम त्रिपक्षीय समझौते के विपरीत UPPCL ने दिया व्यापक बढोत्तरी का प्रस्ताव: उपभोक्ता परिषद

    By August 10, 2017Updated:August 10, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539
    • व्यापक विद्युत वृद्धि प्रस्ताव पर उपभोक्ता परिषद ने मा. मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप की उठायी मांग
    • उप्र सरकार, पावर कारपोरेशन व भारत सरकार ने उदय स्कीम के तहत किया त्रिपक्षीय समझौता उसके विपरीत अब सरकार की छवि धूमिल करने पर पावर कारपोरेशन उतारू क्यों?
    • उदय स्कीम के तहत त्रिपक्षीय समझौते के विपरीत पावर कारपोरेशन ने की व्यापक बढोत्तरी का दिया प्रस्ताव जो प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बडा धोखा
    • उदय स्कीम के तहत वर्षवार 2019-20 तक बिजली दर में प्रस्तावित बढोत्तरी व एटीसी हानियों को किया गया था प्रस्तावित उसके विपरीत पावर कारपोरेशन ने क्यों उठाया जन विरोधी कदम
    • टैरिफ प्रस्ताव में पावर कारपोरेशन ने माना कि दरों में वृद्धि उदय स्कीम के तहत उसके विपरीत 3 गुना औसत वृद्धि का दिया प्रस्ताव

    लखनऊ, प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 260 से 350 प्रतिशत वृद्धि पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आज एक बडा खुलासा करते हुए पावर कारपोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं को धोखा दिये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप की मांग उठायी गयी है। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि विगत वर्ष उप्र सरकार, भारत सरकार व पावर कारपोरेशन के बीच उदय स्कीम के तहत त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। जिसमें बिजली कम्पनियों की सेहत में सुधार हेतु अनेकों वित्तीय मानक तय किये गये थे। जिसमें आगामी वर्षों में बिजली दर वृद्धि भी अनुमानित थी। परन्तु बडे दुर्भाग्य के साथ कहना पड रहा है कि अब पावर कारपोरेशन इस त्रिपक्षीय समझौते से पीछे हटते हुए उपभोक्ताओं को बडा धोखा देते हुए उप्र सरकार की छवि धुमिल करायी जा रही है और उसी आधार पर बिजली दरों में कई गुना बढोत्तरी कर दी है। जो पूरी तरह असंवैधानिक है। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि इस त्रिपक्षीय उदय के समझौते के तहत वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक बिजली दरों में बढोत्तरी व एटीसी हानियों को अनुमानित कर उस पर लाने का लक्ष्य रखा गया था जो निम्नवत हैः-

    वित्तीय वर्ष                  एटीसी हानियाॅं प्रस्तावित विद्युत वृद्धि
    2017-18                    23.63 प्रतिशत 6.95 प्रतिशत
    2018-19                    19.36 प्रतिशत 6.80 प्रतिशत
    2019-20                     14.86 प्रतिशत 6.60 प्रतिशत

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कम्पनियों द्वारा 2 दिन पूर्व पावर कारपोरेशन में जो बिजली बढोत्तरी का प्रस्ताव सौंपा गया उसमें अध्यक्ष पावर कारपोरेशन की तरफ से जो शपथ पत्र दिया गया उसमें सबसे ऊपर यह लिखा गया है कि उदय स्कीम के तहत अलग अलग वर्षों में जो बिजली दर बढोत्तरी प्रस्तावित थी को संज्ञान में लिया गया है सवाल यह उठता है कि यदि वर्ष 2017-18 उदय स्कीम के तहत औसत वृद्धि को आधार माना गया तो वह 6.95 प्रतिशत से अधिक नही होनी चाहिये थी? फिर बिजली कम्पनियों द्वारा 22.66 प्रतिशत की औसत वृद्धि क्यों प्रस्तावित की गयी? इसी प्रकार पूरे प्रदेश में एटीसी हानियों का हाल यह है कि आज भी अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं जहाॅं पर एटीसी हानियाॅं 50 प्रतिशत से भी ऊपर हैं जो पावर कारपोरेशन की अक्षमता को दर्शाता है। आज भी एटीसी हानियाॅं 30 से 35 प्रतिशत के बीच कम्पनियों में आम बात हैं। ऐसे में इसका खामियाजा प्रदेश के उपभोक्ता क्यों भुगतेंगे?
    उपभोक्ता परिषद प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से यह मांग करता है कि मुख्यमंत्री जी उदय स्कीम के तहत त्रिपक्षीय समझौते के वित्तीय पहलुओं को लागू कराया जाये और त्रिपक्षीय समझौते के विपरीत बिजली कम्पनियों द्वारा जो उपभोक्ता विरोधी कार्यवाही कराकर उप्र सरकार की छवि धूमिल की जा रही है उसे बचाया जाये। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश का गरीब किसान लालटेन युग में जाने के लिये विवश होगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading