वाशिंगटन, व्हाइट हाउस के पास भारतीय मूल के एक कार्यकर्ता ने मुर्गी की तरह दिखने वाला एक विशाल गुब्बारा लगाया है जिसके बालों की स्टाइल डोनाल्ड ट्रंप की तरह है। यह गुब्बारा ट्रैक्स रिटर्न जारी करने, उत्तर कोरिया से निपटने और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से उलझने के उनके रवैये के विरोध में लगाया गया है।
वृत्तचित्र फिल्मकार तरन सिंह बरार ने नेशनल पार्क सर्विस और खुफिया सेवा से उचित अनुमति लेने के बाद वाशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास व्हाइट हाउस के दक्षिण की तरफ लॉन में ‘चिकन डॉन ‘ लगाया है।
उन्होंने कहा,’इस दीर्घवृत्त में सबसे लंबी जिस चीज की आम तौर पर इजाजत दी जाती है वह राष्ट्रीय क्रिसमस ट्री होता है। उन्होंने मुझे 30 फीट लंबा चिकन डॉन लगाने की छूट दी।’
उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा कि अपने टैक्स रिटर्न जारी करने और पुतिन का सामना करने के मामले में ट्रंप बेहद डरपोक हैं।
उन्होंने कहा कि हम यहां एक नेता के तौर पर कमजोर और अप्रभावी होने के लिये राष्ट्रपति की निंदा करने के लिये यहां हैं। इस साल के शुरू में बरार ने अपने विशिष्ट विरोध के लिये धन जुटाने के मकसद से आॅनलाइन अभियान शुरू किया था।
Keep Reading
Add A Comment







