Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    कश्मीर मामले में भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं

    By January 26, 2020 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 495
    कश्मीर मामले में कुछ ज्यादा ही हस्तक्षेप के लिए उतावले दिख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत ने जवाब दिया है वो ट्रम्प के साथ पाक के प्रधानमंत्री को भी आईना दिखाने वाला है। भारत ने ट्रम्प से कहा कि भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है।
     
    यहाँ यह बताना जरुरी है कि भारत द्वारा कश्मीर मामले पर एक साथ पाकिस्तान एवं अमेरिका को दिया गया दो टूक जवाब बिल्कुल उचित है। हालांकि दोनों देशों के दिए गए जवाब में गुणात्मक अंतर है किंतु अस्पष्टता और मुखरता समान है। भारत के आम लोगों की अपेक्षा यही है कि सरकार कश्मीर के मामले पर ऐसे ही स्पष्ट व मुखर रूप बनाए रखें‚ पाकिस्तान को विश्व मंच पर करारा जवाब दे‚ पाकिस्तान के बयानों का खंडन करें‚ उसको कटघरे में खड़ा करे। इसी तरह‚ अमेरिका या कोई देश अपने बयानों से गलतफहमी पैदा करता है तो उसको भी राजनयिक लहजे में स्पष्ट उत्तर दिया जाए।
     
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान से बातचीत में कह दिया कि अगर दोनों देश चाहें तो हम कश्मीर के मामले में मदद कर सकते हैं। ऐसे में भारत के सामने यह स्पष्ट करने के अलावा कोई चारा नहीं था कि कश्मीर मामले में हमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। हालांकि यह बात भारत पहले भी कह चुका है।
     
    डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि इस मामले में हम किसी तीसरे देश को कष्ट देना नहीं चाहते। बावजूद पता नहीं किस नीति के तहत ट्रंप बीच–बीच में मदद करने की बात कह देते हैं। यह अमेरिका की गलत कूटनीति है‚ लेकिन इमरान खान ने जिस तरह से दावोस विश्व आर्थिक मंच से अलग–अलग नेताओं से मुलाकात में कश्मीर मामले के अंतरराष्ट्रीयकरण की कुटिल नीति अपनाई, भारत के सामने यही चारा था कि वह उनको आइना दिखा दे। यह इमरान की कुंठा का ही द्योतक है कि वे मूल मुद्दे से हटकर विश्व आर्थिक मंच जैसे सम्मेलन को भी कश्मीर मामले में खींचने की कोशिश करते हैं।
     
     
    भारत का तो इससे कुछ बिगड़ने वाला नहीं है क्योंकि कोई देश भारत के न चाहने के बाद इस मामले में टांग अड़़ाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। पाकिस्तान की छवि पहले से ज्यादा खराब होगी। मजे की बात देखिए कि इमरान भारत से संबंध सुधारने की भी अनुशंसा कर रहे हैं‚ लेकिन आतंकवाद पर कुछ बोलने को या कोई गारंटी देने को तैयार नहीं है।

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Festive Atmosphere in Iran! Grand Parade of the Khorramshahr-4 Missile; Trump Forced to Extend Ceasefire; Israel Not Pleased.

    ईरान में जश्न का माहौल! खुर्रमशहर-4 में मिसाइल की भव्य परेड, ट्रंप को सीजफायर बढ़ानी पड़ी, इजराइल खुश नहीं

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading