Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भ्रष्टाचार कम नहीं… बढ़ा है?

    By January 29, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631
    जी के चक्रवर्ती

    भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर हमारे यहां की सरकार भले कितने दावे करें, लेकिन वास्तव में कहा जायें तो भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है, बल्कि और बढ़ता जा रहा है। अभी स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में “ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल” ने दुनिया भर के देशों में फैले ने भ्रष्टाचार पर एक सौ अस्सी देशों की एक सूची प्रदर्शित किया है, जिसमें इस बार भारत पिछले वर्ष के 78 वें स्थान से दो अंको के साथ सरक कर अस्सीवें स्थान पर गया है। जाहिर सी बात है कि ऐसे में भ्रष्टाचार कम होने के स्थान पर बढ़ा ही है। वैसे भ्रष्टाचार के मामलों में हमारे देश की जो सम्पूर्ण दुनिया में छवि है, यह कोई नई बात नहीं है।

    हमारे देश में प्रशासन से लेकर सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त हो चुकी है कि उसकी जड़े ऊपर से लेकर निचले स्तर के लोगों तक को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। हमारे समाज के लोगों में भ्रष्टाचार किसी न किसी रूप में इस तरह अपनी पकड़ बनाये हुए है, कि जिसका खात्मा केवल एक कल्पना मात्र से अधिक कुछ और नहीं है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि एक चुस्त-दुरुस्त नौकरशाह एवं शक्त निगरानी तंत्र होने के बावजूद आखिर भ्रष्टाचार पर लगाम क्यों नहीं लग पा रहा है? हालांकि इस तरह का प्रश्न कोई नया नहीं रह गया है। हकीकत तो यही है कि हम लोग एक भ्रष्ट तंत्र में जीने के अभ्यस्त हो चुके हैं और अब भ्रष्टाचार को एक मामूली सी बात कह कर टाल देते हैं।

    हाँ यदि हम वैश्विक स्तर पर कहें तो हम बस यही कह सकतें हैं कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले हमारी स्थिति कहीं ज्यादा अच्छी है। यदि पाकिस्तान की बात की जाए तो भ्रष्टाचार सूचकांक में वह एक सौ बीसवें स्थान पर और बांग्ला देश एक सौ छियालीसवें स्थान पर नजर आते है। एक बृहत ग्लोबल स्तर पर बात करें तो भारत के अन्य पड़ोसी देशों में जैसे चीन, मोरक्को, घाना में भ्रष्टाचार इन तीनों देशों में भारत के समकक्ष हैं, वहीं जब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो हमारे देश भारत को एक विकासशील राष्ट्रों का नेतृत्व करने वाला देश कहलाने के बावजूद यदि हमारी स्थिति भ्रष्टाचार के मामले पर घाना, मोरक्को जैसे देशों के साथ शामिल किये जाएंगे तो वास्तव में यह हमारे लिए बहुत ही शर्मनाक बात है।

    दुनिया के अन्य छोटे देशों में अफ्रीकी जैसा एक देश जहां की जनता अशिक्षा, गरीबी एवं स्वास्थ्य जैसी इन्सानी बुनियादी सुविधाओं से बंचित होने के अतिरिक्त राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अस्थिर देशों में से हैं, लेकिन वहीं पर हमारे देश भारत की स्थिति ऐसे देशों की अपेक्षा बिल्कुल भिन्न हैं क्योंकि हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े देशों में गिने जाने के साथ ही साथ यहां की लोकतंत्र परिपक्व है और दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर सतत अग्रसर है। इतना सब कुछ होने के बावजूद यदि हमारे देश की सरकारें भ्रष्टाचार-मुक्त शासन-प्रशासन देने में असमर्थ हैं तो यह निश्चित रूप से एक चिंता का ही विषय है।

    हमारे देश मे भ्रष्टाचार का प्रमुख कारण यह है कि हमारे यहां के निगरानी तंत्रों की मौजूदगी में ही इतने शातिराना अंदाज एवं साफ-सुथरे ढंग से चलता रहता है कि जिसे पकड़ना इतना आसान भी नहीं है।
    सत्ता पर काबिज कोई भी सरकार अपने पसंदीदा एवं सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने वाले उद्योगपतियों के लिए अनुकूल नीतियां बनाने से नहीं हिचकती हैं। वहीं पर निचले स्तर के लोगों को तमाम सरकारी सेवाओं के लिए आज भी घूस या ऊपरी खर्च देने को मजबूर होना पड़ता है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर बिजली के बिलों को ठीक करवाने के लिए भी घूस लेने-देने की प्रथा बादस्तूर कायम है।
    दुनिया के सिंगापुर, स्वीडन, फिनलैंड जैसे देश जो इस सूची में सबसे ऊपरी पायदान में हैं, जहां भ्रष्टाचार या तो नहीं है या न के बराबर है, जहां के नागरिकों को काम कराने के बदले सरकार-प्रशासन को किसी तरह का घूस या ऊपरी रकम अदा नहीं करनी पड़ती है। हमारे देश में चाहे कारपोरेट घरानों की बात करें, या नगर निगमों एवं पंचायती स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर सब जगह एक-ही जैसी स्थिति देखने-सुनने को मिलती है।
    हमारे यहां चुनाव आयोग ने भले ही आचार संहिता बना रखी हो एवं चुनावीं खर्चों की सीमा भी तय कर रखी हो, लेकिन चुनावों में उम्मीदवारों के सहायता करने के लिए अमीर, रसूखदार एवं उद्योग घराने के लोगों द्वारा किस कदर रुपया- पैसा बहाया जाता हैं, यह बात किसी से छिपा नहीं है। और यह हरकते तब हो रही है जबकि ज्यादातर सेवाएं आनलाइन की जा चुकी हैं या हो रही हैं। ऐसी अवस्था में हमारे देश में किस प्रकार भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बन पायेगा?

    Keep Reading

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading