Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    किताबें अकेलपन की सबसे बड़ी साथी होती हैं – श्री नाईक

    By August 11, 2017 प्रेसनोट No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    राज्यपाल ने राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

    लखनऊ: 11 अगस्त, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज मोती महल लाॅन में ‘स्वच्छता एवं पर्यावरण चेतना’ को समर्पित राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोहों में पद्म श्री डाॅ. सुनील जोशी, श्री मुरधीधर आहूजा, श्री राकेश त्रिपाठी, संयोजक श्री देवराज अरोड़ा व बड़ी संख्या में विद्वतजन एवं पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर डाॅ. सुनील जोशी की पुस्तक ‘गजल घर’ तथा श्री शैलेन्द्र भाटिया की पुस्तक ‘सफेद कागज’ के लोकार्पण के साथ-साथ डाॅ. सुनील जोगी की पुत्री सुश्री शिवोना की चित्रकला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।
    राज्यपाल ने उद्घाटन के उपरान्त अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि लगातार 14 वर्षों से राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। किताबें अकेलपन की सबसे बड़ी साथी होती हैं। किताबों की अपनी ताकत होती है जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रथम स्वातंत्र्य समर पर वीर सावरकर द्वारा लिखी पुस्तक पर अंग्रेजों ने पाबंदी लगा दी थी। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यांगून के मण्डाला जेल में रहते हुए ‘गीता रहस्य’ नाम की पुस्तक लिखी थी तथा आखिरी बादशाह कहे जाने वाले बहादुर शाह जफर ने भी यांगून की जेल में रहते हुए अपने भावों को शायरी के रूप में प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि किताबों की ताकत को पहचानने की जरूरत है।
    श्री नाईक ने कहा कि किताबों को देखने से आंखों को समाधान मिलता है और असर भी क्षणिक होता है मगर किताब को पढ़ने से उससे ज्यादा आनन्द मिलता है। अपनी रूचि के अनुसार किताब खरीदकर पढ़े क्योंकि मुफ्त में मिली किताब या रद्दी के भाव जाती है या केवल अलमारी की शोभा बनती है। यदि पुस्तक खरीदी जाती है तो उसका लाभ लेखक, प्रकाशक एवं विक्रेता को भी मिलता है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य तभी सफल होगा जब लोग किताब को खरीदकर पढ़ेगे। राज्यपाल ने यह भी बताया कि उनका संस्मरण संग्रह ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ मराठी सहित हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषा में प्रकाशित हो चुका है। अनेक लोगों ने संस्कृत, बंगाली, सिंधी, फारसी और जर्मन भाषा में अनुवाद करने के लिए उनको प्रस्ताव दिया हैं जिस पर शीघ्र विचार करके इन भाषााओं में भी अनुवाद किया जाएगा।
    राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक मेले द्वारा ‘स्वच्छता एवं पर्यावरण चेतना’ का विषय अत्यंत सामयिक है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारत सहित पूरे विश्व में चिन्तन हो रहा है। गाय दूध देती है इसलिए उसे माँ कहा जाता है तथा गंगा से हमें जल मिलता है इसलिए उसे भी माँ का दर्जा दिया गया है। लोगों की धारणा है कि गंगा जल से मुक्ति मिलती है लेकिन गंगा का जल दूषित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब गंदगी हमने की है तो सफाई भी हमें ही करनी होगी। राज्यपाल ने अपने म्यांमार यात्रा की चर्चा करते हुए यह भी बताया कि म्यांमार में सभी धर्मों के प्रमुख आचार्यों की परिषद थी जिसमें सभी धर्मों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध तथा पर्यावरण रक्षा पर गंभीरता से विचार-विनिमय करने के बाद एक संकल्प पत्र भी जारी किया गया।
    इस अवसर पर श्री मुरलीधर आहूजा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा पद्मश्री डाॅ. सुनील जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त तक चलने वाले पुस्तक मेले का समापन उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा किया जाएगा।

    मोतीमहल लान में 10 दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

    लखनऊ, 11 अगस्त। ‘अकेेले में किताब जैसा दोस्त कोई हो ही नहीं सकता। किताबे खरीदने की आदत डालनी चाहिए। आग्रह है कि किताबें खरीदकर पढ़ें, जो मुफ्त में मिलता है वो रद्दी में जाता है। खरीदने से जिसकी किताब बिकती है, उस लेखक को भी कुछ रायल्टी मिल जाती है। पढ़ने का आनन्द ही बहुत अलग है।’
    आज शाम मोतीमहल वाटिका लाॅन राणा प्रताप मार्ग में 20 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए उक्त उद्गार राज्यपाल राम नाईक ने व्यक्त किए। मेले में अब कल से विविध सांस्कृतिक साहित्यिक आयोजन भी प्रारम्भ हो जाएंगे। पुस्तक मेले में पुस्तकें न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट पर मिलेंगी।
    राज्यपाल ने मेले के साथ ही बालिका शिवोना श्रीधरा की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने, और डा.सुनील जोगी की ‘गजलघर’ व शैलेन्द्र भाटिया के काव्यसंग्रह ‘सफेद कागज’ का लोकार्पण करते हुए मेले के विषय स्वच्छता और पर्यावरण चेतना पर कहा कि अभी म्यांमार में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने वहां पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और विचार किया कि कैसे हम धार्मिक विचारों और इकट्ठा लाएं और पर्यावरण की चुनौतियों का सामना करें। महात्मा गंाधी के स्वच्छता आंदोलन और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा हमने प्रदूषित की है तो उसे साफ करने की जिम्मेदारी भी हमारी बनती है। अपनी किताब ‘चरैवेति-चरैवेति’ के बारे में उन्होंने बताया कि मराठी से हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती और उर्दू में अनूदित होने के बाद अब जर्मन, पर्शियन, सिंधी और संस्कृत में अनुवादित हो रही है।
    नाॅलेज हब की ओर से यहां 10 दिन तक निःशुल्क प्रवेश वाले ‘स्वच्छता व पर्यावरण चेतना‘ को समर्पित इस आयोजन के बारे में अतिथियों का स्वागत करते हुए संयोजक देवराज अरोड़ा ने कहा कि कोई अगर पुस्तक मेला गांव में भी आयोजित करना चाहे तो वह उसमें मदद करेंगे। बाल नृत्य प्रस्तुति से शुरू हुए समारोह के अंत में आभार व्यक्त करते हुए हास्यकवि डा.सुनील जोगी ने अपनी रचना ‘ट्विटर और फेसबुक से आज मुश्किल में किताबे हैं’सुनाते हुए बताया कि मेले में नौ प्रशासनिक अधिकारियों का विशिष्ट कवि सम्मेलन भी होगा। इससे पहले विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संरक्षक मुरलीधर आहूजा, अंजू अरोड़ा, डा.विद्या विंदु सिंह समेत अनेक रचनाकार और पुस्तकप्रेमी उपस्थित थे। मेले में साहित्यिक कार्यक्रमांे की शृंखला में पुस्तकों के लोकार्पण, संगोष्ठी, विचार गोष्ठी का आयोजन, काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन, मुशायरा नियमित आयोजित होंगे। अनेक साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण होगा। विशिष्ट कार्यक्रमों में साहित्यकार शिरोमणि सम्मान डा.विद्याविंदु सिंह को और सेवा रत्न सम्मान विशिष्ट विद्वानों को प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त त्रिलोचन शास्त्री, मुक्तिबोध, राही मासूम रजा की स्मृति में समारोह व सेमिनार और रचनाकारों से संवाद के साथ होंगे। प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी लेखक व पर्यावरणविद् देंगे। निःशुल्क प्रवेश वाला यह मेला नित्य सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलेगा।
    मेले के प्रमुख प्रकाशकों में राजकमल, लोक भारती, राजपाल एण्ड संस, प्रभात प्रकाशन,
    प्रकाशन संस्थान, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, किताबघर, वाणी प्रकाशन, डायमण्ड बुक्स, सम्यक प्रकाशन,
    ओशो दर्शन, साहित्य भण्डार, अमन प्रकाशन, राजस्थान पत्रिका, परिमल प्रकाशन, बिहार ग्रन्थ
    अकादमी, कबीर ज्ञान केन्द्र, केके पब्लिकेशन, यूनीकार्न बुक्स, राजा पाकेट बुक्स, उपकार प्रकाशन,
    देवबुक्स, ताज स्टेशनरी, आॅनलाइन गाथा, भारतीय कला प्रकाशन, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली
    आयोग, गायत्री ज्ञान मन्दिर, श्रीऔषध प्रतिष्ठान, पब्लिकेशन डिविजन, भारतीय ज्ञानपीठ आदि मुख्य हैं।
    साथ ही एन.सी.पी.यू.एल., राई बुक डिपो, हैवेन आॅनअर्थ, गौतमबुक सेण्टर, साक्षी प्रकाशन, क्रिएटिव
    साइन्टिफिक एडस्, राजबुक कम्पनी, वेब क्लास एजुकेशन, वैदिक रिवोल्यूशन मिशनरी, सेन्ट्रल हिन्दी
    डायेक्ट्रेट, विधि बुक्स, नियोगी बुक्स, आशीर्वाद बुक सेण्टर, अमर चित्रकथा, एक्यूपे्रशर हेल्थकेयर
    सिस्टम, यूनीक बुक्स और गंगा-जमुनी तहजीब के शहर के किताबों के इस मेले में उर्दू के स्टालों में
    नेशनल प्रमोशन आफ उर्दू लैंग्वेज, उ.प्र.उर्दू अकादमी, राई बुक व मधुर संदेश प्रकाशन आदि के भी
    स्टाल हैं।
    पुस्तक मेले में आज 12 अगस्त 2017 
    अपराह्न 12.30 बजे – रामनगीना मौर्य की पुस्तक का लोकार्पण
    अपराह्न 2.00 बजे – नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.वंदना मिश्र से बातचीत
    अपराह्न 3.30 बजे- अभिव्यक्ति संस्था द्वारा सम्मान समारोह व कथा संग्रह ‘सांध्य वेला’ का लोकार्पण
    शाम 7.00 बजे – काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह

    # Rajbawan Pressnote

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading