लखनऊ, 28 फरवरी 2020: सी.एम.एस. की कक्षा-8 की दो मेधावी छात्राओं नेहल कटियार और अरावती चित्रांशी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह ओलम्पियाड हिन्दी उत्कर्ष मंडल, दिल्ली, के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की मेधावी छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है।







