Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    सरकारी विभागों पर सबसे ज्यादा 8853 करोड़ का विद्युत बकाया: उपभोक्ता परिषद

    By August 13, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584
    • उपभोक्ता परिषद ने सरकार से की मांग बकाया विभाग को दिलाकर ग्रामीण व किसानों की व्यापक प्रस्तावित विद्युत दर वृद्धि पर लगाया जा सकता है विराम। 
    • दिल्ली में उदय स्कीम की मानीटरिंग कमेटी की बैठक में बकाये पर हुई गहन चर्चा।
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा आरोप छोटे बकायेदारों का होता है उत्पीड़न, बड़े सरकारी विभागों के बकाये पर कार्यवाही क्यों नहीं?
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा खुलासा, देश के अनेकों राज्यों की तुलना में उप्र के सरकारी विभागों पर सबसे ज्यादा 31 मार्च,2017 तक रू0 8853 करोड़ का बकाया।
    प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में पावर कार्पोरेशन द्वारा 260 से 350 प्रतिशत प्रस्तावित वृद्धि पर उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बड़ा सवाल खडा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में वितरण ट्रान्सफार्मर्स की कमी के चलते लम्बे समय से जले ट्रान्सफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं और उस पर ध्यान न देकर बिजली दर बढ़ोत्तरी की बात हो रही है। वहीं दूसरी ओर पावर कार्पोरेशन द्वारा चलाये जा रहे बकाया वसूली अभियान में जहां आम उपभोक्ता का छोटे से छोटे बकाये पर कनेक्शन काट दिया जाता है, परन्तु सरकारी विभागों में करोड़ों बकाया के बावजूद भी उन पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती। आज यदि सरकारी विभागों का बकाया वसूल लिया जाये तो आसानी से बिजली कम्पनियों की खराब वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है और घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली दर बढ़ोत्तरी भी टाली जा सकती है। विगत 2 दिन पूर्व उदय स्कीम की दिल्ली में 8वीं मानीटरिंग कमेटी की मीटिंग में देश के अनेकों राज्यों के वित्तीय मानकों जिसमें एक महत्वपूर्ण मुद्दे सरकारी बकायों पर जब चर्चा हुई तो स्थिति काफी चैकाने वाली थी, जो निम्नानुसार देखी जा सकती हैः
    राज्य                           31 मार्च, 2017 तक सरकारी विभागों पर बकाया
    उत्तर प्रदेश                                             रू0 8853 करोड़
    तेलंगाना                                               रू0 3561 करोड़
    महाराष्ट्र                                                रू0 3364 करोड़
    आन्ध्र प्रदेश                                           रू0 2828 करोड़
    केरल                                                   रू0 2609 करोड़
    जम्मू कश्मीर                                          रू0 1868 करोड़
    कर्नाटक                                               रू0 1880 करोड़
    बिहार                                                  रू0  610 करोड़
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उप्र में सरकारी विभागों में हमेशा करोड़ों का बकाया रहता है, उनके कनेक्शन भी काटे जाते हैं और सिर्फ कोरे आश्वासन के बाद कुछ ही घण्टों में कनेक्शन जोड़ दिये जाते हैं। उप्र सरकार चाहे तो बजटीय प्राविधानों के अनुसार सभी विभागों का एक मुश्त बकाया पावर कार्पोरेशन को दिलाया जा सकता है। सही मायने में पूरे प्रदेश के सभी विभागों का बकाया वर्तमान माह तक निकाला जाये तो यह लगभग रू0 9000 करोड़ से अधिक हो सकता है। जिस प्रकार से विगत दिनों पावर कार्पोरेशन द्वारा ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में सैकड़ों गुना बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गयी है, निश्चित तौर पर उप्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए बढ़ोत्तरी प्रस्तावित को खारिज कराकर सरकारी विभागों के बकाया को विभाग को दिलाकर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि उप्र में सरकारी विभागों का बकाया बढ़ता रहता है और बिजली कम्पनियां चाहकर भी कुछ नहीं कर पातीं। वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे विद्युत बकायेदारों को चिन्हित कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जो पूरी तरह न्यायोचित नहीं है।

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    November 15, 2026
    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    November 15, 2026
    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    November 15, 2026
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading