Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Uncategorized

    पुराने नोट के इस्तेमाल को लेकर CBI ने रेल अधिकारियों, निजी कंपनी पर मामला दर्ज किया

    ShagunBy ShagunAugust 17, 2017 Uncategorized No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    CBI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 970

    नयी दिल्ली, 17 अगस्त: सीबीआई ने एक निजी कंपनी को 32 लाख रूपये के पुराने नोट जमा कराने की कथित तौर पर इजाजत देने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    सीबीआई की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार ‘विशाखा फैसीलिटीज मैनजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ‘ को पिछले साल 19 अक्तूबर को कानपुर स्टेशन जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों की साफ-सफाई का 6.42 करोड रूपये का अनुबंध दिया गया था। यह अनुबंध तीन साल के लिए था।

    प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी को अनुबंध की कुल राशि का पांच फीसदी हिस्सा कामकाजी गारंटी के तौर पर एक महीने के भीतर जमा करना था, जिसे उसने 16 नवंबर तक जमा नहीं कराया।
    पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी के फैसले का ऐलान किए जाने के बाद 1000 और 500 रूपये के नोट चलन से बाहर हो गए। रेल विभाग ने नौ नवंबर से इन नोटों को स्वीकारना बंद कर दिया।

    आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे ‘इलाहाबाद’ में सहायक मंडलीय वित्तीय प्रबंधक एम एच अंसारी और तत्कालीन मंडलीय कैशियर मदन मोहन यादव तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर साजिश रची।
    प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी के प्रतिनिधि ने कामकाजी गारंटी के तौर पर 32.10 लाख रूपये की राशि जमा करने के लिए वरिष्ठ मंडलीय वित्तीय प्रबंधक के नाम एक पत्र सौंपा जिसे अंसारी ने स्वीकार किया और यादव के पास भेज दिया।

    कंपनी के प्रतिनिधि ने 32.10 लाख रूपये की राशि 1000 और 500 रूपये के पुराने नोटों में जमा कराए।
    सीबीआई के अनुसार अंसारी और यादव ने अपने आधिकारिक पदों का दुरूपयोग किया।

    Shagun

    Keep Reading

    यह मेरे सपने के सच होने से कम नहीं था: अक्षरा

    अब जून में रिलीज होगी फिल्म “नो मीन्स नो”

    जीवन के उच्च आदर्श

    जन कल्याण के लिए जनसंख्या नीति

    होली के लिए तैयार हैं घर के बने शुद्ध पापड के साथ लजीज गुजराती फाफड़ा

    सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का बढ़ा विश्वास

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading