मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में पीएम ने कहा: जीवन की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन लगने की बातों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि अब अनलॉक 2.0 के बारे में सोचने की जरूरत है। अब अनलॉक 2.0 की तैयारियों में जुटने का समय है। हमें आर्थिक गतिविधियों को खोलने के साथ नुकसान को कम से कम करने के बारे में सोचना है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता हमें जीत की ओर ले जाएगी।
लॉकडाउन लगने की अफवाहों से लड़ने की जरूरत पीएम मोदी ने बुधवार को दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट, गुजरात सहित 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अनलॉक 1.0 के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। अब अनलॉक-2 के बारे में और कोरोना संक्रमण को भी कम से कम रखने के तरीकों के बारे में सोचना होगा।







