Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कटौने कुत्ते की तरह घेरने की रणनीति में सफल नहीं होगा चाइना

    ShagunBy ShagunJune 20, 2020 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647

    Current Viral Issue: नवेद शिकोह

    आपने ग़ौर किया होगा कि कटौने आवारा कुत्ते घेरने में माहिर होते हैं। ये घेरा बनाते हैं। एक भौंक कर दूसरों को सिग्नल देता है, दूसरा रास्ता रोकता है, तीसरा दूर तक दौड़ाता है और चौथा खामोशी से मोड़ पर खड़ा होकर काटने की तैयारी मे होता है।

    जब कोई शख्स किसी परेशानी मे हो, दबाव मे हो, घबराया हुआ हो, हैरान-परेशान भटक रहा हो.. बोझ लादे हो या तेज रफ्तार में अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा हो तो ऐसे में आवारा कटौने कुत्ते उसे घेरते हैं। लक्ष्य बनाकर उसे नुकसान पंहुचाते हैं। रफ्तार में रुकवट डालना या परेशानी का नाजायज फायदा उठाना ऐसे कटौने कुत्तों की फितरत होती है।

    ऐसी फितरत ही चीन की है। इसी ने सारी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर बुरा वक्त पैदा किया, और अब अपने पड़ोसी भारत को परेशानी के वक्त घेरने की नाकाम और नाजायज कोशिश में लगा है।

    लेकिन हम तप, तप और वृत के संस्कारों की शक्ति से तप कर कुंदन जैसे हो जाते हैं। जंगल में मंगल करना जानते हैं। आपदा को अवसर में बदलने का हुनर हमें आता है। संकट में संभावना तलाश लेते हैं। कोविड की मुश्किलों में भी हमारी ताकत का दुनिया ने लोहा माना है।

    सबने तमाम मैराथन दौड़े देखी होंगी। बड़े बड़े ऐथलीट्स देखे होंगे। ऐसे विश्व विजेता भी ताजुब में पड़ गये जब उन्होंने देखा की हमारे देश के मजदूर और उनकै परिवार की बूढ़ी औरतों और बच्चों में ही इतनी ताकत है कि वो इस कोरोना काल की तमाम मुकिल़ो को रौंदते हुए दो-दो हजार किलोमीटर पैदल चल सकते हैं।

    भारतीय सैनिकों की शौर्यपूर्ण, शक्ति और साहस की तो बात ही छोड़िये, हमारे देश की श्रम शक्ति मजदूर ही चाइना की तरफ कूच कर दें तो हम पूरे चीन को फतेह कर सकते हैं।

    अंदेशा है कि चाइना ने कोविड को जन्म देकर दुनिया के उन देशों को चुनौती दी है जो विश्व शक्ति बनने की कतार मे है। ये उपलब्धि भारत जैसे बड़े और महान राष्ट्र को प्राप्त ना हो इसकी तैयारी में चीन ने भारत को घेरने की पहली कोशिश की। बार्डर पर छेड़खानी कर वो अपने देश को सर्वशक्तिशाली साबित करना चाहता है। इसके लिए उसने मास्टर प्लान पर काम किया।

    उसका पहला उद्देश्य कोरोना वायरस में उलझा कर बार्डर पर भारत के थोड़े बहुत भू-भाग पर अवैध कब्जा कर वैश्विक खेमेबंदी कर विश्व युद्ध के आसार पैदा करने थे। कोरोना की फिलहाल कोई वैक्सीन तो है नहीं, बचने का सबसे बड़ा हथियार लॉकडाउन ही है। भारत जैसे इतनी बड़ी आबादी (जिसमें बड़ी संख्या में अशिक्षित हैं) में लम्बे समय तक सिर्फ पुलिस बल के सहारे लॉकडाउन लागू करवाना असंभव सा था। दुश्मन को उम्मीद थी कि यहां लॉकडाउन के लिए सिवीलियंस के बीच सेना लगा दी जायेगी। उसे शायद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का अंदाज़ा नहीं था।

    भारत के अत्यंत लोकप्रिय प्रधानमंत्री की लगातार अपीलें, पुलिस की कर्मठता और भारतीय नागरिकों के अनुशासन ने यहां लम्बे समय तक चले लॉकडाउन को सफल बना दिया। देश के शीर्ष नेतृत्व ने सेना लगाना मुनासिब नहीं समझा। भारतीय सेना लॉकडाउन में इंगेज हो जायेगी, चीन का ये मंसूबा पूरा नहीं हुआ।

    प्लान के मुताबिक शत्रु ये भी चाह रहा होगा कि हमारी सेना लॉकडाउन में कोरोना के संक्रमण में भी कमजोर हो जाये। और वो ऐसे मौके पर सरहद पर मनमानी करे। भारत को कोरोना के संकट में बचाव से लेकर आर्थिक मोर्चे और सरहदों की हिफाजत में मुश्तैद देखकर ही चाइना ने कुंठा में आकर चीन ने लद्दाख घाटी में कायराना हिमाक़त को अंजाम दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    1 Comment

    1. Los Angeles Process Server on February 9, 2022 5:53 pm

      Thank you for sharing your info. I really appreciate your efforts and I am waiting for your further post
      thank you once again.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    July 30, 2026
    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    July 30, 2026
    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    July 30, 2026
    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    July 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading