विश्व में भारत और चीन के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिस तरह से पूर्वी लद्दाख में गलवान में 15 जून को हुए घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच वार्ताओं के दौर में चीन ने भले ही पीछे हटने की बात कही हो लेकिन तब से आज तक जो हो रहा है, उससे यह नहीं लगता कि वास्तव में उसका इरादा भी कुछ इसी तरह का है। छल व कुटिलता का पुराना व्यवहार वह आज भी चलाए हुए है और वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट निर्माण कार्य करता रहता है जो उसके इरादों पर शंका उत्पन्न करता है।

इस मामले में चीन का रिकार्ड तो यही बताता है कि धोखा देना ही उसकी असली फितरत है। ऐसे में यह कतई नहीं माना जाना चाहिए कि चीन ने जो वायदे किए हैं, उनको वह पूरा ही करेगा। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत यदि मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। इस मसले पर भारत ने चीन को करारा डिज़िटल पंच मारा है जिससे उसकी आर्थिक कमर टूट गयी है और वह बिलबिला उठा है उसने नरमी दिखते हुए कहा है कि भारत मामले को सुलझाने के लिए जहाँ चाहे वह बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि चुनौतियों से भरा यही साल देश के लिए नए कीर्तिमान बनाने वाला साल भी साबित होगा। चीन का नाम लिए बिना उसकी ओर से आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि जो दुष्ट होता है वह विवाद बढ़ाने, आंखें दिखाने और दूसरों को तकलीफ देने में धन और ताकत का इस्तेमाल करता है। ये बात अब पूरी तरह स्पष्ट है कि चीन अपनी तमाम असफलताओं से निराश होकर लोगों का ध्यान बंटा रहा है। चीन अपनी आर्थिक एकाधिकार वाली नीतियों और कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया में वैसे ही अलग-थलग पड़ चुका है।

ऐसे में वह दादागिरी और अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों की अनेदखी करके अपना प्रभाव जमाने की कोशिश में है। यही कारण है इस क्षेत्र के कई देशों के साथ उसने विवाद पैदा किया हुआ है तथा शेष देशों से मित्रता के नाम पर छलपूर्ण नीतियां अपनाकर उनको अपने प्रभाव में लेना चाहता है। कोरोना के फैलने में उसकी जिम्मेदारी कम नहीं है और यह बात लंबे समय तक याद रखी जाएगी जिसका प्रभाव अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति पर भी पड़ सकता है। ऐसे में भारत के प्रति उसका अभियान आगे भी चल सकता है। फिलहाल भारत की अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति प्रभाव दिखा रही है उसने चीन के 59 ऍप बंद कर चीन को कड़ा जवाब दिया है जिससे वह बुरी तरह से बिलबिला उठा है।







