Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    साहित्य लोक संस्कृति का वाहक है: मनोज सिन्हा

    By August 18, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637
    • राज्यपाल एवं केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री ने पं. श्रीलाल शुक्ल पर विशेष कवर जारी किया
    • रागदरबारी पं. श्रीलाल शुक्ल की लोकप्रिय रचना है – श्री नाईक
    लखनऊ: 18 अगस्त, 2017, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा की उपस्थिति में प्रसिद्ध साहित्यकार पद्म भूषण पं. श्रीलाल शुक्ल पर एक विशेष कवर एवं विशेष विरूपण जारी किया। इस अवसर पर इफ्को के प्रबन्ध निदेशक एवं सीपीओ श्री यूएस अवस्थी, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री वाईवी राय, स्वर्गीय श्रीलाल शुक्ल के पुत्र श्री आशुतोष शुक्ल एवं उनके परिजन सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पद्म भूषण स्वर्गीय श्रीलाल शुक्ल  34 वर्ष की लम्बी प्रशासनिक सेवा के बाद सेवानिवृृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद साहित्य लेखन समय का अच्छा सदुपयोग है। रागदरबारी उनकी लोकप्रिय रचना है, जिसका 15 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। पं. श्रीलाल शुक्ल द्वारा लिखित साहित्य की भेंट को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि ‘उनका साहित्य वास्तव में खजाना है। पुस्तकें अकेलेपन की दोस्त होती हैं। अब उनकी किताबें मिली हैं तो जरूर पढृूंगा।’ श्री शुक्ल ने सेवानिवृत्ति के बाद भी साहित्य सृजन का कार्य जारी रखा। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि डाक विभाग द्वारा 31 मई, 2017 को  पांच शीर्ष साहित्यकारों – प्रो. बलवन्त गार्गी, श्री भीष्म साहनी, श्री केवी पुट्टपा, पं. श्रीलाल शुक्ल एवं श्री किशन चन्देर पर स्मारकीय डाक टिकट जारी किया था।
    श्री नाईक ने केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनोज सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि श्री सिन्हा की पहचान जुझारू सांसद और कार्यक्षम मंत्री के रूप में है। श्री सिन्हा से मेरा पुराना संबंध रहा है। दोनों ने एक साथ लोकसभा और पार्टी में काम किया है। उन्होंने डाक टिकट जारी करने के लिए दोबारा राजभवन के गांधी सभागार का चयन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गत वर्ष श्री सिन्हा ने इसी स्थान पर सम्राट विक्रमाादित्य की स्मृति में डाक टिकट जारी किया था। राज्यपाल ने यह भी बताया कि सन् 2000 में उनके प्रयास से डाक विभाग द्वारा ईसा मसीह के 2000वें जन्मदिवस पर डाक टिकट जारी हुआ था, जिसको दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने जारी किया था और वसई मुंबई में उनके द्वारा लोकार्पण हुआ था।
    केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि साहित्य लोक संस्कृति का वाहक है। अनेक ऐसे साहित्यकार है जिन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा है उनमें पं. श्रीलाल शुक्ल अग्रणी हैं। रामचरितमानस और रागदरबारी के बारे में लोग कहते हैं कि कितना भी इनको पढ़िए फिर भी बहुत कुछ पढ़ने को शेष रह जाता है। ऐसी कृतियों को बार-बार पढ़ने की जिज्ञासा होती है। पं. श्रीलाल शुक्ल पर डाक टिकट जारी करना विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने श्री शुक्ल की रचनाधर्मिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्यपाल की साहित्यक रूचि को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया।
    कार्यक्रम में चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री वाईवी राय ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा इफ्को के प्रबन्ध निदेशक श्री यूएस अवस्थी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading