Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    यादें कोरियोग्राफर की: लखनऊ को सबसे पसंदीदा शहरों में एक मानती थी सरोज खान

    ShagunBy ShagunJuly 15, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    लखनऊ में व्यंजन और चिकन की शौकीन थीं कोरियोग्राफर सरोज खान 

    कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रही। लेकिन उनकी सुनहरी यादें हमारे बीच हमेशा रहेंगीं। फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का लम्बी बीमारी के चलते 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बता दें कि उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था और निधन 3 जुलाई 2020 को मुंबई में ही हुआ थ। लेकिन यह बहुत कम लोगो को ही पता होगा कि इनका असली नाम निर्मला नागपाल था और 2000 से भी ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है। अपनी कई फिल्मों की शूटिंग बतौर लखनऊ को सबसे पसंदीदा शहरों में एक मानती थी सरोज खान।

    तो वहीं आ चुकी सरोज खान के बारे में लखनऊ के नवाबी खानदान के वारिस नवाबजादा सय्यद मसूम रजा ने मीडिया को बताया कि 2014 में लखनवी इश्क फिल्म की शूटिंग होनी थी, जिसकी कोरियोग्राफ सरोज को करनी थी और इसी फिल्म के कुछ गानों की शूटिंग उन्ही के घर मे हुई थी। लखनऊ आने के लिए फोन से बात हो जाने के बाद सरोज सीधा मुंबई एयरपोर्ट से लखनऊ आकर किसी होटल न जाते हुये उनके आवास सल्तनत मंजिल पहुंची। जहां रोजाइफ्तार कार्यक्रम में नवाब फैमिली के साथ उन्होंने रोजाइफ्तार किया था।

    नवाब मसूमरजा ने मीडिया को बताया, सरोज खान उनकी पूरी फैमिली के साथ बेहद अपनेपन लगाव और घुल-मिलकर रही,तो वहीं लखनवी कल्चर उन्हें बहुत पसंद आया, जिसमे सबसे ज्यादा लखनवी चिकन, व्यंजन उनके पसंदीदा थे। वापस मुंबई जाते समय लखनवी चिकन के कई मॉडल अपने साथ ले गयी थी। अपनी फिल्म लखनवी इश्क की शूटिंग के लिए तमाम बाल कलाकारों को अभिनय प्रस्तुति के लिए अवसर प्रदान करने के साथसाथ बच्चों की कला प्रस्तुति की सराहना की थी। नवाब मासूम रजा ने बताया सरोजखांन उदारवादी छवि, एक नेक दिल इंसान कि थी।

    लखनऊ के पत्रकारपुरम में सरोज खान ने किया था डांस एकेडमी का उद्घाटन:

    बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व सरोज खान ने गोमती नगर के पत्रकारपुरम क्षेत्र में सरोज खान ने अपने ही नाम से डांस एकेडमी का उद्घाटन किया था। इस संस्था में उन्होंने अपने सीखाये कुछ मास्टर्स के साथ लखनऊ के कलाकारों को बॉलीवुड डांस के साथ नृत्य के विभिन्न रूपाकारों से रूबरू करवाया था।

    लखनऊ की खुशी सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहती हैं कि सरोज खान केवल बॉलीवुड कलाकारों की ही नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान की डांस की गुरु थी, मुझे डांस करने की प्रेरणा उन्हीं से मिलीं, मैं बचपन से उनके नत्य को फेलो करते आ रहीं हैं। मेरे कुछ पसंदीदा गीत चोली के पीछे, चने के खेत में, डोला रे आदि गीत है, जिस पर मैने मंचों पर परफर्मेस दी है। मै तो उनके निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गई।

    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading