Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    केंद्रीय खेल मंत्री से कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने की बातचीत

    ShagunBy ShagunJuly 15, 2020 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने आज भारत सरकार के युवा खेल मंत्री किरेन रिजीजू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति, लॉकडाउन में सभी खेल गतिविधियों के आयोजन प्रशिक्षण आदि पर लगे रोक के उपरांत राज्य में अनलॉकडाउन फेज में चरणवद्ध ढंग से केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम को चरणवद्ध ढंग से प्रारंभ करने के प्रयास एवं इसके लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के संबंध में प्रयास को लेकर चर्चा की।

    उन्‍होंने कहा कि बिहार के संदर्भ में अब केसेस काफी बढ़ रहे है, अत: खिलाडि़यों के सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी गई है। अभी खेल आयेजनों एवं संस्कृतिक समारोहों को प्रारम्भ करने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता बढते संकमण को नियंत्रित करना है एवं उसके लिए ही व्यापक प्रयास किये जा रहे है। ऑनलाई ट्रेनिंग, राज्य खेल निदेशालय के माध्यम से सभी एकलब्य खेल प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से दिये जा रहे है।

    उन्‍होंने बताया कि इसके लिए राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रयास किये जा रहे है। भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया, खेलों इंडिया कार्यक्रम के लिए समय-समय पर जो निदेश दिये जाते है, उसके कार्यावन्यवन के लिए शिक्षा विभाग तथा अन्य एजेन्सीयों, के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किये जा रहे है।राजगीर में 90 एकड़ भूमि में निर्माणाधीन राज्य खेल अकादमी (लागत-740 करोड़)- सह- अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट रट्टेडियम के बारे में जहां 24 खेल विद्याओें के लिए अत्याधुनिक खेल अवस्थापना तैयार किया जा रहा है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 6.61 करोड़ की लागत से खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें इंडोर फैस्लिटी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी प्रखण्ड (ब्लॉक) में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

    मंत्री ने कहा कि राज्य खेल संघों को अनुदान, खिलाड़ी कल्याण कोष तथा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य के वैसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करते है, उन्हें सम्मानित किया जाता है। उत्कृष्ट खिलाडियों की नियुक्ति राज्य के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सरकारी सेवा में की जा रही है। इसके उपरांत NSS, NYK, NCC द्वारा राज्य में कोविड-9 संक्रमण से जन मानस को जागरूक करने तथा अन्य प्रयासों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से सकारात्मक पहल की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    A touch of Bhojpuri at the Chhath festival in Bhatpara: Kallu gets Suvendu Adhikari to sing a Chhath song; the stage resonates with applause.

    भाटपारा के छठ महोत्सव में भोजपुरी का तड़का: कल्लू ने शुभेंदु अधिकारी से गवाया छठ गीत, तालियों से गूंजा मंच

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading