मुंशी प्रेमचंद की 140वीं जयंती
2020 हिन्दी पॉडकास्ट ‘आवाज डॉट कॉम ; Awaaz.Com’ रोचक ऑडियो शो का एक मात्र मंच है। इस मंच पर आपको मनोरंजन जगत से लेकरए धर्म और पुराण से संबंधित कई शो सुनने को मिलेंगे। इसी कड़ी Awaaz.Com का नया शो मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हीं की एक खूबसूरत रचना ‘सुभागी ‘पर तैयार किया गया है !
गौरतलब है कि हिंदी पॉडकास्ट आवाज़ डॉट कॉम सौ प्रतिशत नए और मनोरंजक शो का एक मात्र ऐसा मंच है जो अपने श्रोताओं के लिए लगातार विविधता भरे कॉन्टेंट लेकर आता रहा है। इसी कड़ी में प्रेमचंद जयंती के सुअवसर पर आवाज़ डॉट कॉम पर आप सुन सकेंगे एक विशेष कार्यक्रमण् सुभागीश् मुंशी प्रेमचंद लिखित गांव की एक भोलीभाली लड़की की कहानी है। इस कहानी में मुंशी प्रेमचंदजी ने पुरुष शासित समाज में एक नारी के आत्ममर्यादा के संघर्ष के बारे में बताया है। मुंशी प्रेमचंद जी जैसे बहुप्रचलित लेखक की इस मधुर व मर्मस्पर्शी कथा को ऑडियो शो के रूप में परवर्तित करना Awaaz.Com के लिए किसी श्रदांजलि देने से कम नहीं है।
इस ऑडियो शो कि खास बात यह है कि ये पुराने समय के अलग अलग गानों को रिकॉर्ड करके तैयार किया गया है।
‘ बड़ानगर नंदीरोल’ साल 2013 से लगातार इस तरह के प्रयास करता रहा है और अब आवाज़ डॉट कॉम पर वो इसे एक नयी ऊंचाई देने के लिए तैयार हैं। ‘ बड़ानगर नंदीरोल’ रंगमंच संस्था के लगभग २२ कलाकारों की बेजोड़ मेहनत ने मिलकर यह शो बनाया है और बेहतरीन एडिटिंग एवं पैकेजिंग ने इस शो को और भी रोचक बना दिया है ! मुंशी प्रेमचंद जी की 140वें जन्मदिन पर इस शो Awaaz.Com पर सुना जा सकता है !
Awaaz.Com पर श्रोता लगभग 750 घंटे से ज्यादा के कार्यक्रम सुन सकते हैं जिनकी भाषा और बोली को पॉडकास्ट की तर्ज़ पर तैयार किया गया है। इस मंच पर कॉमेडीए मनोरंजन, जीवन,शैलीए स्वास्थ्य, कहानियां,धार्मिक एवं पौराणिक कथाएं, बॉलीवुड कलाकारों से वार्तालाप और करियर जैसे कई श्रेणियों में कंटेंट ऍप और वेबसाइट पर उपलब्ध है और यह दोनों ही मंच उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त हैए जिसे उपभोक्ता बिना किसी रुकावट एवं विज्ञापन के सुन सकते हैं ।
Awaaz.Com अपनी तरह का पहला ऐसा मंच हैए जहां आप अपने.अपने क्षेत्र में माहिर लोगों द्वारा तैयार कई शो को सुन सकेंगे। इस मंच पर उपलब्ध ऑडियो शो कई मशहूर लेखकों द्वारा लिखे गये हैं और उनके लिए आवाज़ कई प्रसिद्ध RJ ने दी है। जहां आप पाएंगे मुंशी प्रेमचंद की और भी मधुर रचनाएं।
Awaaz.Com वेबसाइट और ऍप फिलहाल हिन्दी में उपलब्ध हैए जिसका उद्देश्य भारत में मौजूद करोड़ों हिन्दी भाषियों को उम्दा स्तर के रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम उपलब्ध कराना है।







