Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    कर्जमाफी के बदले रिश्वत मांगने के मामले में पांच निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में कर्जमाफी के बदले रिश्वत मांगने के मामले में चार लेखपालों तथा मथुरा के एक प्रशिक्षु लेखपाल को निलम्बित कर दिया है। इसके अलावा, गोंडा के करनैलगंज के कुंवरपुर अमरहा के एक कोटेदार का कोटा भी निरस्त कर दिया गया है।
    राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गोंडा के तहसील सदर के दो लेखपाल, करनैलगंज के एक लेखपाल तथा कोटेदार और कटरा बाजार के एक लेखपाल को निलम्बित कर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
    प्रवक्ता ने बताया कि तहसील सदर के देवरहा गांव के निवासी पप्पू जायसवाल से वहां के लेखपाल ने रिश्वत मांगी थी। इसी प्रकार चैखडयिा के लेखपाल इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बलराम यादव से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान 500 रपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पप्पू जायसवाल ने रिश्वत मांगने का वीडियो बना लिया तथा बलराम यादव ने भी रिश्वत मांगने के लिए फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया तथा जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया।
    जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों लेखपालों को निलम्बित करने तथा सम्बन्धित एसडीएम को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद थाना खरगूपुर में एसडीएम सदर तथा करनैलगंज एवं थाना कटरा में एसडीएम करनैलगंज ने प्राथमिकी दर्ज करायी।
    कर्ज माफी योजना के बदले किसानों से पैसे मांगे जाने की शिकायत पर तहसील करनैलगंज के ग्राम कुंवरपुर अमरहा के लेखपाल बृजेश कुमार तथा कटरा बाजार के ग्राम माधवपुर छपरतला के लेखपाल कमला प्रसाद को रिश्वत मांगने के आरोप में निलम्बित किया जा चुका है, जबकि इसी मामले में लेखपाल के साथ रिश्वत लेने में शामिल कुंवरपुर अमरहा के कोटेदार चेतराम गोस्वामी का कोटा निरस्त करते हुए उनके खिलाफ भी कोतवाली करनैलगंज में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
    जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तथा चेतावनी दी है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने या लिये जाने की शिकायत पर कठोर कार्वाई की जाएगी।
    प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार मथुरा की तहसील मॉट के खावल क्षेत्र के प्रशिक्षु लेखपाल तरण सिंह का राजस्व ग्राम खावल में ऋण मोचन सूची के सत्यापन के दौरान किसानों से रपये लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लेखपाल साफ तौर पर किसानों से रपये मांगते दिख रहे हैं। इसकी जांच नायब तहसीलदार नौहझील ने की। उन्होंने जांच में इन तथ्यों की पुष्टि करते हुए लेखपाल के विरूद्ध दण्डात्मक कार्वाई की सिफारिश की है जिसके आधार पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading