Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मुहब्बत का पैगाम भी दिया शायर राहत इंदौरी साहब ने

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2020Updated:August 23, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635

    दिवंगत शायर राहत इंदौरी पर वेबिनाॅर: हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी

    लखनऊ, 23 अगस्त, 2020: राहत इंदौरी महज एक मशहूर शायर ही नहीं वर्तमान समय के बहुआयामी प्रतिभा के धनी चर्चित व्यक्तित्व थे। मंचीय शायरी से अलग सामाजिक राजनीतिक चेतना जाग्रत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी की ओर से आज शाम ‘मैं जब मर जाऊं मेरी अलग पहचान लिख देना, मेरी पेशानी पर हिन्दुस्तान लिख देना’ जैसे षेर कहने वाले शायर की फन और शख्सियत विषयक वेबिनार में कुछ ऐसे ही विचार देश-विदेश के विद्वानों ने व्यक्त किये। मंचों पर छाये रहने वाले 70 वर्षीय शायर राहत इंदौरी का 11 अगस्त को बीमारी से निधन हो गया था। वर्ष 1975 में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से एम ए किया और फिर 1985 में उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और शिक्षक के तौर पर कार्य करते हुए शोधछात्रों का मार्ग दर्शन किया। राहत इंदौरी ने सर, खुद्दार, मर्डर, मुन्नाभाई एमबीबीएस, मीनाक्षी, बेगम जान, इश्क आदि लगभग दो दर्जन फिल्मों में एम बोले तो…., तुमसा कोई प्यारा…., दिल को हजार बार…. जैसे अनेक लोकप्रिय गीत लिखे।

    वेबिनाॅर में मुख्य अतिथि के तौर पर दोहा कतर की बज्मे सदफ के सदर मो.सबीह बुखारी तथा विशिष्ट अतिथियों के तौर पर दुबई के जुबैर फारुकी, दोहा के शहाबुद्दीन अहमद, लाहौर के अब्बास ताबिश और कराची के कैसर बज्दी आमंत्रित थे।

    प्रख्यात शायर हसन कमाल की अध्यक्षता और हसन काजमी के संचालन में हुए वेबिनाॅर में वरिष्ठ शायर मुनव्वर राना के पढ़े गये संदेष में उन्होंने राहत से कई दशकों के सम्बंधों का हवाला देते हुए कहा कि राहत मेरे बड़े भाई की तरह थे और खुद को मेरे वालिद की बड़ी औलाद बताते थे। हमारे अंतरंग सम्बंधों का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है कि अपनी मां के निधन पर इकलौता फोन उन्होंने मुझे किया था।

    मुख्य वक्ता अलीगढ़ विष्वविद्यालय प्रो.षाफे किदवई ने शायरी में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रोटेस्ट का शायर बताया और कहा कि वे स्वयं एक शिक्षक थे। पीएचडी करने के बाद उन्होंने प्रोफेसर के रूप में 16 वर्ष तक शिक्षण किया तथा अपने मार्गदर्शन में कई छात्रों को पीएचडी कराया। दिल्ली विष्वविद्यालय के प्रो.इर्तिजा करीम ने कहा कि राहत ने एक तरह की षायरी से अपना विषिष्ट मुकाम बनाया और अनेक सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे उठाये।

    कमेटी के महामंत्री व संयोजक अतहर नबी ने राहत की शायरी को मायूसी के अंधेरे में उम्मीद की किरन जैसी बताते हुए कहा कि राहत ने अपनी षायरी के जरिये सोती हुई कौम को जगाने का काम किया और उनके समाजी और सियासी शऊर पैदा करने की कोशिश की। उनका लहजा बेजोड़ था तो आवाज में कशिश थी।

    वेबिनार में अंजुम बाराबंकवी ने कहा कि अपनी बेवाक शायरी के बल पर वह हमेशा जिंदा रहेंगे। कई शेर पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे शायर को उनके अशआर जिन्दा रखेंगे। चरन सिंह बशर ने बताया कि शायर बनने से पहले वह चित्रकार बनना चाहते थे। अपनी शायरी में भी उन्होंने उम्दा चित्रांकन किया है। षबीना अदीब ने अनेक मुशायरे साझा करने का ब्यौरा देते हुए कहा कि वे सबका हौसला बढ़ाने वाले प्रेरक शायर थे। फरहाद बहादुर इंदौरी ने अपने संस्मरण रखते हुए बताया कि राहत ने जीवन में कठिन दौर देखे थे उन्हीं अनुभवों की बदौलत उनकी शायरी में एक ओर बगावती तेवर थे तो दूसरी ओर मुहब्बत के रंग भरे अल्फाज थे।

    उज्जैन से शामिल शबनम अली के अनुसार राहत मंचीय मुशायरों की जान हुआ करते थे, उनका एक बड़ा श्रोता वर्ग था। डा.अनीस अंसारी राहत इंदौरी के निधन को शेर ओ अदब की दुनिया की हानि बताते हुए कहा कि इसकी भरपाई असम्भव है। सुहैल काकोरवी ने उन्हें मंच का बादशाह बताते हुए कहा कि किताबों के कवर पेज डिजाइन करना भी उनका शौक था। पहले उन्होंने फिल्मों के लिए पोस्टर व बैनर भी डिजाइन किए। शायर मनीष ने कहा कि सारे विश्व के मुशायरों में उनके जैसा स्टारडम किसी और को नहीं मिला।

    राजवीर रतन ने कहा कि उम्दा रचनाकार तो वे थे ही मंच पर एक अभिनेता की भांति ‘थियेट्रिकल एप्रोच’ से अपनी प्रस्तुति को आकर्षक बना देते थे। जौहर कानपुरी ने कहा उनका जाना पूरी उर्दू अदब का नुकसान है। डा.एहतिशाम खान ने बताया कि संवेदनशील बेबाक शायर के साथ ही वे जरूरतमंदों के लिए मददगार फरिष्ता भी थे। इसके अलावा वेबिनाॅर में संजय मिश्रा शौक, मेराज हैदर, डा.मसीहुद्दीन खान, मंसूर हसन, साबरा हबीब, शहाबुद्दीन अहमद, डा.सुल्तान शाकिर हाशमी, एसएन लाल, जियाउल्लाह सिद्दीकी, डा.यासिर जमाल इत्यादि ने भी विचार व्यक्त किये और शामिल हुए।

    Shagun

    Keep Reading

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading