Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बड़े बेआबरू होकर निकले तेरे कूंचे से

    ShagunBy ShagunAugust 24, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    पाकिस्तान कश्मीर पाने के लिए क्या कुछ नहीं करना चाहता है वह तो भला हो दूसरे देशों का जो पाक के मनसूबे को समझते हुए उसे लिफ्ट नहीं देते! लेकिन फिर भी पाक अपनी दोस्ती का तकाजा देकर दूसरे देशों को अपनी बात समझाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन लगभग अब सभी देश पाक के गलत मंसूबों को समझ गए हैं।

    अभी ज्यादा पहले की बात नहीं है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब में वह दोस्ती थी जिसे दांतकाटी दोस्ती कहा जा सकता है। तब दोनों को एक दूसरे पर भरोसा था और उसी के मुताबिक सारा काम भी चलता जा रहा था।

    इसी बीच कश्मीर का भूत पाक के सिर चढ़कर बोला और इस्लामिक देशों के मंच पर इस पर चर्चा करने की मांग सऊदी अरब से कर डाली पर सऊदी ने इसे किनारे कर दिया। नतीजन पाक विदेश मंत्री ने सऊदी अरब पर अपना गुस्सा निकाला। इससे पहले कश्मीर मसले पर समर्थन जुटाने के जोश में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के नजदीक पहुंच गए और वहां उन्होंने इस्लामी जगत का नेतृत्व करने की उनकी लालसा को बढ़ाया।

    इमरान यहीं तक नहीं रुके बल्कि मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर के भी खास बन गए। महातिर भी कश्मीर पर पाक को अच्छे लगने वाले विचार व्यक्त करने लगे थे। इन सब बातों पर सऊदी अरब सतर्क निगाह रखे हुए था। पाक सेनाध्यक्ष कमर बाजवा को सऊदी शासकों का प्रिय पात्र माना जाता है, इसलिए मामला बिगड़ने के बाद बात बनाने के लिए उनको रियाद भेजा गया ताकि वह सऊदी शासकों को समझाकर मामला सुलटा सकें।

    पाकिस्तान के हुक्मरान उस समय हैरत में रहे गए जब सऊदी अरब के प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने बाजवा को मिलने का समय ही नहीं दिया और उनको खासी फजीहत के बाद इस्लामाबाद लौटना पड़ा। बात केवल यहीं तक नहीं रुकी बल्कि सऊदी अरब पाक से वह कर्जा वापस मांग रहा है जो उसने तेल खरीदने के लिए उसको दिया था। जाहिर है कि फांस बहुत गहरे तक लगी है और इसका इलाज खोजने में फिलहाल पाक चौराहे पर आ गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading