Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hindi Diwas

    जय हिंदी दिवस

    ShagunBy ShagunSeptember 14, 2020Updated:September 14, 2020 Hindi Diwas No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 746
    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी
    मुझे हिंदी की ‘चिंता’ है। हिंदी के लिए हर वक़्त फिक्रमंद रहता हूं। बहुत कुछ मतलब बहुत कुछ हिंदी के लिए करना चाहता हूं। हिंदी को उस स्थान पर ले जाना चाहता हूं, जहां न रवि पहुंचे न कवि। हिंदी मेरी रग-रग में बसी है। मैं हिंदी में ही लिखता, बोलता व झगड़ता हूं। हिंदी के बिना मैं अधूरा हूं। हिंदी मेरी जान ही नहीं, जहान भी है।
    मैं ऐसा कोई हिंदी दिवस नहीं छोड़ता, जब भाषा पर चिंता जाहिर न करूं। अंग्रेजी आज भी हिंदी के लिए चुनौती है। अंग्रेजी वाले हम हिंदी वालों को कुछ समझते ही नहीं। कभी हिंदी दिवस के आयोजन में भाग लेने साथ नहीं आते। चतुर इतने हैं, जब मौका पड़ता है हिंदी से लाभ उठा लेते हैं। अपनी किताबों के हिंदी अनुवाद करवा कर ठाठ से बेचते हैं। अब तो इन लोगों ने हिंदी के इलाके में भी ‘घुसपैठ’ शुरू कर दी है।
    बस यही सब बातें ही तो मुझे हिंदी की चिंता में हर वक़्त घुलाए रहती हैं। हिंदी तो भोली है। वह यह सब नहीं समझती। जिसे देखो अपना दिल दे बैठती है। मुझे हिंदी के दिल की चिंता है। ऐसे-वैसे के पास इसका दिल चला जाए मुझे मंजूर नहीं।
    हिंदी दिवस पर हिंदी को याद कर उसकी चिंता में लगना हर हिंदी सेवक के लिए जरूरी है। मैं तो इस दिन सिवाय हिंदी के किसी की चिंता नहीं करता। दिन भर जितने भी आयोजन होते हैं, उनमें भागीदारी हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए ही किया करता हूं। लोगों को बताता हूं कि सिर्फ हिंदी दिवस पर ही नहीं, बाकी दिन भी हिंदी की चिंता करें। चिंता की खातिर क्रांति भी करना पड़े तो पीछे न हटें। हिंदी बची रहेगी तभी हम भी बचे रहेंगे।
    हिंदी के लिए मैं यहां तक फिक्रमंद हूं कि हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले मान-सम्मान में अपनी पूरी भागीदारी रखता हूं। इस बात का खास ख्याल रखता हूं कि कोई भी पुरस्कार मेरी निगाह से बचकर न निकल जाए। शो-केस में जब तक दो-ढाई दर्जन पुरस्कार न हों पता ही नहीं चलता कि मैं हिंदी का लेखक हूं भी कि नहीं। हिंदी का लेखक इतनी आसानी से थोड़े न बना हूं। मेहनत की है। ऊंची जगहों पर लिखा है। संपादकों की पीठ की खुजली मिटाई है। अखबारों-पत्रिकाओं में निरंतर लिखना हंसी-खेल न होता पियारे।
    आप यकीन नहीं करेंगे- अपने मुहल्ले का मैं अकेला हिंदी का लेखक हूं। बड़ी पूछ रहती है मेरी मुहल्ले में। घरों में रामायण पाठ के लिए मुझे बुलाया जाता है। मेरे प्रकाशित व्यंग्यों के पाठ होते हैं। प्रत्येक हिंदी दिवस पर मुझे सम्मानित किया जाता है। हिंदी के प्रति मेरी चिंता में हर कोई शामिल रहता है। लोग अक्सर अपनी चिंता तक करना भूल जाते हैं हिंदी की खातिर।
    लेकिन इतने भर से ही मैं हिंदी को उसका वो स्थान नहीं दिला पाऊंगा, जिसकी वह हकदार है। मुझे हिंदी के लिए अभी बहुत कुछ करना है। बहुत बड़ी चिंताएं जतानी हैं। अपनी पूरी जिंदगी भी अगर मैं हिंदी की चिंता में खपा दूं तो थोड़ी है।
    हिंदी के प्रति मेरी चिंता और लगन को देख लोग मुझसे जलते हैं। सरेआम मेरा मजाक उड़ाते हैं। लेकिन मैं उनके मजाक की फिक्र नहीं करूंगा। तन-मन-धन से हिंदी की सेवा और चिंता में लगा रहूंगा। आखिर हिंदी मेरी भाषा है। मैं इससे ही खा-कमा रहा हूं।
    हिंदी के लिए चिंता रखने वाले मेरे साथ जुड़ सकते हैं। हम सब मिलकर हिंदी के लिए आवाज बुलंद करेंगे। अंग्रेजी की जकड़न से हिंदी को मुक्त करेंगे। हिंदी दिवस पर सरकार से प्रार्थना कर कुछ और पुरस्कार शुरू करवाएंगे ताकि सबका भला हो सके। हिंदी की भलाई में ही तो हिंदी के लेखक की भलाई निहित है।
    खैर, निकलता हूं मुझे आज कई आयोजनों में हिंदी पर चिंता जतलाने जाना है। हिंदी की चिंता मेरा धर्म भी है और कर्म भी। जय हिंदी दिवस।

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading