Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    प्रदेश के 7 लाख गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है: मुख्यमंत्री

    By August 21, 2017 प्रेसनोट No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601
    • मुख्यमंत्री का सहारनपुर भ्रमण
    • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के 2607 तथा निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के 189 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
    • प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के 24 लाख आवासहीन परिवारों को वर्ष 2019 तक घर उपलब्ध कराएगी: मुख्यमंत्री
     
    लखनऊ: 21 अगस्त, 2017। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के 24 लाख आवासहीन परिवारों को वर्ष 2019 तक घर उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के 07 लाख गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में पूर्व की सरकारों द्वारा खाद्यान्न का मनमाना वितरण किया जा रहा था। राशनकार्डों की जांच कराए जाने पर 25 लाख फर्जी राशन कार्ड पाए गए हैं, जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समता मूलक समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों का 23.5 हजार करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का रिकाॅर्ड भुगतान कराया है।
    मुख्यमंत्री जी आज जनपद सहारनपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के 2607 तथा निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के 189 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन्हें विद्युत कनेक्शन दिया गया है, उन्हें आज ही कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि 15 सालों में प्रदेश की व्यवस्था को चैपट कर दिया गया है। उसे ढर्रें पर लाने में थोड़ा समय लगेगा। वर्तमान राज्य सरकार किसी की जाति या धर्म पूछकर विकास की योजनाओं से आच्छादित नहीं करती, बल्कि हमारा ध्येय ‘सबका साथ-सबका विकास’ है।
    योगी जी ने कहा कि भारतीय संविधान को पवित्र ग्रंथ मानने वाले हर नागरिक के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2014 के बाद प्रदेश सरकार को 5.75 लाख आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराई थी। लेकिन प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने एक भी आवासहीन को आवास बना कर नहीं दिया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 के अन्तर्गत 9.71 लाख आवास बनाकर लाभार्थियों को देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश सरकार अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का सम्पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में विगत सरकारों द्वारा 4.32 करोड़ राशन कार्ड व्यक्तिगत सम्बन्धों के आधार पर बांटे गए थे। वास्तविक लोग राशन पाने से वंचित थे। वर्तमान सरकार ने राशन कार्डों का सत्यापन कराया, तो 25 लाख फर्जी राशन कार्ड सामने आए हंै। उन्होंने कहा कि अभी कार्यवाही जारी है। सरकार हर गरीब को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर कम मूल्य अथवा निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
    योगी जी ने कहा कि प्रदेश के 7 लाख परिवार भ्रष्टतंत्र के चलते विद्युत कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों को मुफ्त मीटरयुक्त विद्युत कनेक्शन दिए जाने का निर्णय लिया है। ऐसे परिवार विद्युत कनेक्शन पाने के बाद नियमित रूप से अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। पिछली सरकार मंे पांच वीआईपी जिलों में 24 घण्टे बिजली उपलब्ध होती थी। लोकतंत्र में कोई वीआईपी नहीं होता। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। वर्तमान सरकार ने हर जिला मुख्यालय को 24 घण्टे, तहसील मुख्यालय को 20 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे बिजली आपूर्ति का निर्णय लिया है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आधुनिक भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। राज्य सरकार ने भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए, उनकी जयन्ती पर विद्युत वितरण में समानता लाने की घोषणा की। सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर राज्य सरकार ने 8 हजार टांसफाॅर्मरों की क्षमता में बढ़ोत्तरी और बदलवाने का काम किया। सरकार माफियाओं पर और शिकंजा कसेगी। पहले प्रदेश में माफियाओं का राज चलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमने सरकार बनते ही अवैध बूचड़खानों को 24 घण्टों के भीतर बन्द करा दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध बूचड़खाने चलते मिलेंगे, तो प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
    योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को संरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अपने खर्चों में कमी कर किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के फसली ऋण माफ किए गए। इससे 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों को फायदा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सितम्बर के पहले सप्ताह तक सभी किसानों को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित कर दिए जाएं। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में पहली बार 23.5 हजार करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य बकाए का भुगतान किया गया। गन्ना किसानों का 1800 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी हंै, जो पेराई सत्र प्रारम्भ होने से पहले करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन चीनी मिल मालिकों की आदतें खराब है, उन्हें सुधारा जाएगा। चीनी मिल भी चले और किसान के बकाया का भुगतान समय से होता रहे, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार सुशासन एवं विकास का नाम होता है। सरकार ‘सबके साथ-सबके विकास’ का नाम होता है। शासन की योजनाएं बिना किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब के भेदभाव के सबको उपलब्ध करायी जाएंगी। विकास योजनाओं से सभी को बिना भेदभाव के जोड़ा जाएगा और किसी का तुष्टिकरण नहीं किया जाएगा। शासन की योजनाओं को किसी वर्ग विशेष पर फोकस करके नहीं लागू किया जाएगा। विद्युत संयोजन, आवास, स्वास्थ्य, गरीब कन्याओं की शादी आदि सभी योजनाएं बिना भेदभाव के सभी को उपलब्ध होंगी। पर्व एवं त्योहार भी बिना भेदभाव धूमधाम से मनाए जाएंगे। पर्व और त्योहार एकता के प्रतीक हैं। जब सब मिलकर पर्व और त्योहार मनाते हैं, तो सभी तरह के भेद समाप्त हो जाते हैं।
    योगी जी ने कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शान्ति और सद्भाव से पर्व और त्योहार मनाने की यहां की जनता ने मिसाल प्रस्तुत की है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सहारनपुर जनपद का गौरव पुनः स्थापित किया जाएगा। सहारनपुर जनपद से नौजवानों का पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति लागू करने सहित कई कदम उठा रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए काष्ठकला से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यहां के किसानों को उनके पेड़ का उचित मूल्य मिले, ऐसे उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश को भ्रष्टाचार, माफियाओं से मुक्त करने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान भी किया।

    #CM yogi adityanath

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उत्तर प्रदेश में नौकरियों की बौछार, 1510 अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading