Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ज्ञान डेयरी ने शुरू किया नया प्लांट, हर सुबह बनारस के लोगों तक पहुंचेगा ताज़ा दूध

    ShagunBy ShagunSeptember 30, 2020 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 742

    ज्ञान दूध ने यूपी के बनारस शहर में अपने नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया है। प्लांट का संचालन शुरू होने से बनारस में ही दूध की प्राप्ति, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग होगी, जिससे शहर के उपभोक्ता रोज़ सुबह ताज़ा और स्वादिष्ट दूध का आनंद उठा सकेंगे।

    बता दें कि अध्यात्म नगरी के नाम से विख्यात बनारस को इसकी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। बनारस के ज़्यादातर व्यंजनों में दूध का इस्तेमाल होता है और यह बनारस के लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। लोगों की इसी जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए, ज्ञान बनारस के उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के डेयरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बनारस में स्थित यह नया और आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट उपभोक्ताओं के घर तक ताज़े दूध की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा। शहर में प्लांट लगाए जाने से लोग पौष्टिक दूध एवं अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सकेंगे। दूध एवं अन्य सभी डेयरी प्रोडक्ट्स की प्राप्ति, प्रोसेसिंग एवं पैकिंग के दौरान सुरक्षा और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा गया है।

    इस अवसर पर कंपनी के प्रवक्ता वेंकटरमानी संथनम, वाईस प्रेज़ीडेन्ट सेल्स एण्ड मार्केटिंग ने बताया, ‘‘वाराणसी में नए प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन उपभोक्ताओं को ताज़े और स्वादिष्ट दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की दिशा में ज्ञान का महत्वपूर्ण कदम है। पिछले कुछ महीनों में देश के डेयरी उद्योग में ज़बरदस्त बदलाव आए हैं।

    उन्होंने कहा कि आज के जागरुक उपभोक्ता किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय बहुत अधिक सावधानी बरतते हैं, ऐसे में भरोसेमंद स्रोतों से प्राप्त ताज़े एवं हाइजीनिक तरीकों से पैक किए गए उत्पादों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में बनारस में यह नया प्रोसेसिंग प्लांट उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे शहर के उपभोक्ता ताज़े एवं हाइजीनिक तरीकों से पैक किए गए दूध एवं अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सकेंगे।’’

    दूध को सीधे फार्म से प्राप्त कर प्लांट में प्रोसेसिंग के बाद उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा, पूरी प्रक्रिया में दूध की गुणवत्ता और ताज़गी बरक़रार रखने के लिए कोल्ड चेन एवं अन्य ज़रूरी तरीकों का पालन किया जएगा। जल्द ही ज्ञान के प्रोडक्ट सब्सक्रिप्शन आधारित होम डिलीवरी मॉडल – ज्ञान फ्रैश ऐप के ज़रिए भी लोगों तक उपलब्ध होंगे, ताकि उपभोक्ता कॉन्टैक्टलेस एवं सुरक्षित होम डिलीवरी का लाभ उठा सकें। इस ऐप के माध्यम से न्यूनतम संभव समय के अंदर उपभोक्ताओं के घर तक ताज़े प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए सुरक्षित एवं हाइजीनिक तरीकों का उपयोग किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि यह मॉडल लखनऊ में बेहद सफल रहा है, जहां 80000 से अधिक डाउनलोड्स के साथ 25000 से अधिक सक्रिय उपभोक्ता हैं। मौजूदा मुश्किल के दौर में, हमारा ज्ञान फ्रैश ऐप उपभोक्ताओं तक डेयरी प्रोडक्ट्स की कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लखनऊ के स्थानीय प्रशासन ने भी महामारी के इस दौर में ज्ञान फ्रैश ऐप के प्रयासों की सराहना की है।

    #Gyan starts the operation of its new plant in the Spiritual Capital #ज्ञान डेयरी #ज्ञान दूध ensuring people of Banaras to get the delivery of fresh milk every morning
    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading