Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    नवरात्रि से यूपी में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2020Updated:October 12, 2020 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारतीय दर्शन में -‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता, का सन्देश दिया गया। लेकिन अधुनिकता की दौड़ में इसको भुला दिया गया। इसलिए देश के अनेक हिस्सों से महिला उत्पीड़न के समाचार मिलते है। राजनीति की बात अलग है। राजनेता अपनी सुविधा व वोट बैंक राजनीति की नजर से ही ऐसे मसलों को देखते है। यही कारण है कि उत्पीड़न व दुखद घटना पर भी उनका दोहरा रूप उजागर होता है। वोटबैंक सियासत की प्रेरणा से वह किसी एक स्थान के लिए बदहवास होकर दौड़ लगाते है, रोकने के बाद भी हिम्मत नहीं हारते। दुबारा प्रयास करते है।

    कहते है कि पीड़ितों के साथ है,उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। लेकिन दूसरे स्थान या राज्य की ऐसी ही घटना की तरफ मुंह कर के देखते भी नहीं। मतलब साफ है। इनकी कथित संवेदनशीलता वोटबैंक से ही संचालित होती है। लेकिन यह विषय केवल राजनीति से ही नहीं संभल सकते। इसके लिए बेशक सरकारों को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। किन्तु समाज की जागरूकता भी अपरिहार्य है। नारी के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में भी प्रयास कर रहे है। शासन के स्तर पर भी वह तात्कालिक कदम उठाते है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में जागरूकता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा।

    कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति हिंसा आदि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान :

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पण्डालों व रामलीला स्थलों पर कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति हिंसा आदि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में जागरूकता सृजित करने वाली लघु फिल्मों और नुक्कड़ नाटकों आदि का प्रदर्शन किया जाए। यह माध्यम व्यापक जागरूकता में बड़ी भूमिका निभा सकता है। अभियान के साथ विभिन्न इच्छुक स्वयंसेवी,व्यावसायिक, संगठनों और संस्थाओं को भी जोड़ा जाए। संवाद बनाकर अधिकाधिक संस्थाओं को जोड़ा जाना चाहिए। जनसहभागिता से ही जन आन्दोलन बनता है। इसके दृष्टिगत व्यापक जनसहभागिता के प्रयास किए जाने चाहिए।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराध की जड़ पर प्रहार किए जाने की जरूरत है। इसके दृष्टिगत राज्य मेें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में एक अभियान संचालित किए जाएंगे। यह अभियान आगामी शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरन्तर चलेंगे।अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। द्वितीय चरण में अभियान को ऑपरेशन के रूप में संचालित किया जाएंगे। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 1090 के संचालन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। प्रकरण की सम्पूर्ण माॅनीटरिंग की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान का एक सर्वस्वीकार्य नामकरण किया जाए। इसका एक लोगो भी होगा। योगी ने पहले चरण में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के लिए मिशन शक्ति तथा प्रवर्तन कार्यवाही सम्बन्धी द्वितीय चरण के लिए ऑपरेशन शक्ति नाम का सुझाव दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading