इंडियन प्रीमियर लीगके 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अबतक खेले 7 मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी कप्तान केएल राहुल के ईद.गिर्द ही घूमती नजर आई है।
लगातार हार से परेशान किंग्स इलेवन पंजाब खेमे के लिए एक अच्छी खबर आई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विस्फटक बल्लेबाज क्रिस गेल अब पूरी तरह से फ्टि हो गए हैं और जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
कोच कुंबले ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि वो पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में प्लेइंग में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गेल अब पूरी तरह से फिट हैं और उनकी आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है। पंजाब और आरसीबी का मुकाबला शारजाह में कल गुरुवार 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। जहां की छोटी बाउंड्री का फयदा ये कैरेबियाई बल्लेबाज खुद उठा सकता है। गेल आईपीएल के सबसे विराटक बलेवालों में कमाने जाते हैं और इस टूर्नामेंट के कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं।







