Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ग्राम्य परिवेश में मिली प्रेम को जीत: पंचलाइट

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2020Updated:October 15, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी में नाट्य मंचन: कोविड-19 गाइड लाइन के तहत वाल्मीकि रंगशाला में हुआ मंचन

    लखनऊ, 15 अक्टूबर 2020: आज से सात-आठ दशक पहले हमारे साधारण गांव-टोले की तस्वीर कैसी थी, कैसी स्थितियों और भावनाओं से वे जूझते और उनके बीच स्वाभिमान से जीते थे, इन सभी का एक मनोरंजक नाट्य प्रस्तुति ‘पंचलाइट’ के रूप में प्रेक्षकों ने आज यहां वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में जीवंत साक्षात्कार किया।

    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी कथा रचना पंचलाइट का अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक, एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों द्वारा यहां रंगशाला में मंचन किया गया। प्रसिद्ध रंगकर्मी रंजीत कपूर के नाट्य रूपांतरण का निर्देशन मुन्नी देवी ने किया था।

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बाबा हरदेव सिंह का स्वागत अकादमी के सचिव तरुण राज ने किया। उन्होंने कहा कि लम्बे अरसे बाद हम प्रेक्षागृह में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत जीवंत प्रस्तुति आमंत्रित सीमित दर्शकों के बीच करा पाए हैं। यह मंचन अकादमी फेसबुक पेज पर नाट्यप्रेमियों के लिए लाइव चल रहा था।

    पंचलाइट एक बिजली विहीन गांव में पैट्रोमैक्स आने और उसे जलाकर गांव के जीवन में रोशनी व उल्लास के रंग भरने की कहानी है तो ऊंच-नीच के भेद भाव के बीच दो प्रेमियों के मिलन की भी दास्तां है। नायिका मुनरी बाहर से आकर बसे गोधन से प्यार करती है। मुनरी की शादी मरने से पहले उसके पिता ने बचपन में ही बिहारी से तय कर दी थी। परिवार वाले यही कराना चाहते हैं। इधर बिहारी मुनरी और गोधन को छिपकर मिलने देख पंचायत में मामला उठाता है। पंचायत को गैसबत्ती खरीदने के लिए दस रुपये कम पड़ रहे हैं।

    पंचायत गोधन के अपराध पर इसी कमी को पूरो करने के इरादे से दस रुपये का जुर्माना लगाते हैं। गोधन मना कर देता है। पंचायत उसे गांव से बाहर कर देती है। रामनवमी के मेले में गांववाले गैसबत्ती खरीदकर लाते हैं। गांव में पूजा-पाठ, भजन कीर्तन होता है। मगर गैस बत्ती जलाना कोई नहीं जानता। दूसरे टोले के आदमी को बुुलाने की बात होती है पर सरपंच मना कर देते हैं कि बाहर का आदमी जिंदगी भर हमे बाते सुनाएगा। तभी मुनरी बताती है कि गोधन गैसबत्ती जलाना जानता है। सब खुश होते हैं पर बिहारी और उसके परिवार वाले गोधन को बुलाने पर नाराजगी जाहिर करते हैं। तब गांव वाले गोधन और मुनरी की सच्ची चाहत की दुहाई देते हैं कि दूसरी जगह ब्याहने से किसी को खुशी नहीं मिलेगी। गोधन को बत्ती जलाने के लिए बुलाने और मुनरी से ब्याहने से गांव और बिरादरी की इज्जत भी रह जायेगी। गोधन आकर बत्ती जला देता है। गांव में प्रेमियों का मिलन होता है और खुशियां छा जाती हैं।

    नाटक में गोधन- मो.मुस्तकीम सलमानी, मुनरी- ज्योति सिंह, सरपंच- राधेश्याम, बिहारी- विकास यादव, सूत्रधार-डा.मधुप्रकाश श्रीवास्तव के साथ अन्य भूमिकाआंे में विनीता सिंह, दिव्यांश गुप्ता, जयव्रत, अनिल वर्मा, मनाज वर्मा, अंशिका सक्सेना, रामू जायसवाल, माहिनी, नेहा सक्सेना, रामकुमार यादव, कुन्दन यादव व शशांक सिंह ने अभिनय किया।

    मंच के पीछे के कार्यों में तमाल बोस, राजकिशोर गुप्ता, नीमा गुप्ता, मयंक यादव, रीमा सक्सेना, शोएब अंसारी, प्रीति गोयल, अनूप शुक्ला, अम्बरीश चतुर्वेदी के साथ संगीत पक्ष में अनादि खरे व सांवरे चैन सिंह का सहयोग रहा। प्रस्तुति में विशेषज्ञ के तौर पर तमाल बोस व ज्ञानेश्वर मिश्र ने और भोजपुरी भाषा के संवाद सिखाने में आरती निगम का विशेष योगदान रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading