‘नाच मेरी रानी’ के पोस्टर रिलीज़
टी-सीरीज़ द्वारा प्रेजेंट अपकमिंग सिंगल ‘नाच मेरी रानी’ म्यूजिक वीडियो एलबम में पहली बार खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही पॉप सनसनी गुरु रंधावा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
नोरा और गुरु अभिनीत रिलीज़ किए गए पोस्टर में दोनों ही अलग-अलग अवतार में नज़र आ रहे है. नोरा स्पोर्ट्स लाइलैक हेयर के साथ स्टनिंग सिल्वर आउटफिट में और गुरु को कूल और एक स्लीक लेदर जैकेट में देखा जा सकता है।

इस हाई ऑक्टेन डांस ट्रैक को बॉस्को मार्टिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, और यह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में अपनी तरह का पहला सिंगल होगा। तनिष्क बागची द्वारा कंपोज्ड, गुरु रंधावा और निकिता गांधी द्वारा गाया गया है।
महामारी की चपेट में कोई न आए इसलिए सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, इस सिंगल का वीडियो मुंबई में शूट किया गया था, एक सप्ताह के थका देने वाले रिहर्सल के बाद, वे एक म्यूजिक वीडियो के साथ आए हैं जो इनोवेटिव और क्रिएटिव है।
बता दें कि बहुप्रतीक्षित सिंगल ‘नाच मेरी रानी’ 20 अक्टूबर को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर होगा।







