एक बार फिर सचेत टंडन और परंपरा नए सांग तन्हाई टीम का हिस्सा बने हैं। गायक सचेत टंडन ने और परम्परा ने टॉयलेट: एक प्रेम कथा, भूमि, यमला पगला दीवाना फिर से, बत्ती गुल मीटर चालु, पति पत्नि और वो, के साथ ही मलंग सहित कुछ सबसे बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक कम्पोजीशन किया।
डायनामिक जोड़ी अब आगे एक और धमाका करने को तैयार है। बड़े पैमाने पर हिट देने के बाद, सचेत और परम्परा अब प्रभास की 3 डी एक्शन ड्रामा, ‘आदिपुरुष’ पर काम करेगी। जहां सचेत और परम्परा ने रोमांटिक-कॉमेडी और पीरियड फिल्म जोनर में म्यूजिक पर काम किया है, अब वे शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ’जर्सी’ के साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
सचेत और परम्परा कहते हैं, “हम दोनों बहुमुखी प्रतिभा में विश्वास करते हैं और हर तरह की ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहते हैं। हम केवल 2 हैं लेकिन यह एक पूरी सेना की तरह लगता है। हम सिंगर हैं और हम गाने के जरिए अपना विज़न स्पष्ट रूप से समझाने में सक्षम है कि हम इस गाने के साथ किस तरह का सन्देश देना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि एक गायक को समझाते समय इसे गाया जाए। हम सभी प्रकार की फिल्मों के लिए म्यूजिक के साथ प्रयोग करना चाहते हैं और केवल एक विशेष शैली के स्पेशलिस्ट होने में विश्वास नहीं करते हैं। हम लगातार सीखने और बढ़ने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं। ”







