Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कम लागत में गेंदा की खेती कर कमाएं ज्यादा मुनाफा

    ShagunBy ShagunNovember 4, 2020 Featured 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

    घरों की सजावट हो या मंदिरों की पूजन का समय, हर जगह गेंदा के फूल की मांग रहती है। यही नहीं गेंदा का फूल औषधीय गुणों से भी भरपुर होता है। कान में दर्द होने पर आज भी गांवों में इसकी पत्तियों के रस का प्रयोग होता है। अपरस की बीमारी या अंदरूनी चोट में भी इसकी पत्तियां काम आती है। कम लागत में गेंदा के फूल से किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। गेंदा तीनों मौसम में लगाया जाता है। रबी के मौसम के गेंदा के रोपाई का अंतिम समय चल रहा है।

    इस संबंध में उप निदेशक उद्यान अनीस श्रीवास्तव का कहना है कि यह कम लागत में अच्छी आमदनी देने वाली खेती है। इसमें यदि किसान के पास अपना खेत है तो दो से तीन हजार रुपये प्रति बिघा अधिकतम खर्च है। वहीं पैदावार 30 से चालीस कुंतल प्रति बिघा हो जाती है। सीजन में यह भी फुल 100 रुपये किलो आसानी से बिक जाता है। इस तरह इससे प्रति बिघा दो लाख रुपये से अधिक हो जाती है। उत्तर भारत में मैदानी क्षेत्रो में शरद ऋतु में उगाया जाता है तथा उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मियों में इसकी खेती की जाती है। गेंदा की खेती बलुई दोमट भूमि उचित जल निकास वाली उत्तम मानी जाती है।

    गेंदा की उन्नतिशील किस्में:

    प्रमुख रूप से गेंदा के चार प्रकार हैं। प्रथम अफ्रीकन गेंदा जैसे कि क्लाइमेक्स, कोलेरेट, जॉइंट सनसेट,क्राउन आफ गोल्ड, क्यूपीट येलो, मैमोथ मम, फर्स्ट लेडी, फुल्की फ्रू फर्स्ट, जुबली, इंडियन चीफ ग्लाइटर्स, मन इन द मून, रिवर साइड ब्यूटी, येलो सुप्रीम, स्पन गोल्ड आदि है। ये सभी व्यापारिक स्तर पर कटे फूलो के लिए उगाई जाती है। दूसरे प्रकार की मैक्सन गेंदा जैसे कि टेगेट्स ल्यूसीडा, टेगेट्स लेमोनी, टेगेट्स मैन्यूटा आदि है। ये सभी प्रमुख प्रजातियां है। तीसरे प्रकार की फ्रेंच गेंदा जैसे कि बोलेरो गोल्डी, गोल्डी स्ट्रिप्ट, गोल्डन ऑरेंज, गोल्डन जेम, रेड कोट, डेनटी मैरिएटा, रेड हेड, गोल्डन बाल आदि है। इन प्रजातियों का पौधा फ़ैलाने वाला झड़ी नुमा होता है। पौधे छोटे होते है देखने में अच्छे लगते है। चौथे संकर किस्म की प्रजातिया जैसे की नगेटरेटा, सौफरेड, पूसा नारंगी गेंदा, पूसा बसन्ती गेंदा आदि हैं।

    समतल क्यारियों में करें रोपाई:

    गेंदा के पौधों की रोपाई समतल क्यारियों में की जाती है। रोपाई की दूरी उगाई जाने वाली किस्मों पर निर्भर करती है। अफ्रीकन गेंदे के पौधों की रोपाई में 61 सेंटीमीटर लाइन से लाइन तथा 46 सेंटीमीटर पौधे से पौधे की दूरी रखते है तथा अन्य किस्मों की रोपाई में 40 सेंटीमीटर पौधे से पौधे तथा लाइन से लाइन की दूरी रखते है।

    खाद का करें प्रयोग:

    300 से 350 कुंतल सड़ी गोबर की खाद खेत की तैयारी करते समय प्रति हेक्टेयर की दर से मिला देना चाहिए। इसके साथ ही अच्छी फसल के लिए 125 किलोग्राम नत्रजन, 85 किलोग्राम फास्फोरस तथा 80 किलोग्राम पोटाश तत्व के रूप में प्रति हेक्टेयर देना चाहिए। फास्फोरस एवं पोटाश की पूरी मात्रा तथा नत्रजन की आधी मात्रा खेत की तैयारी करते समय अच्छी तरह जुताई करके मिला देना चाहिए।

    रोग और निदान:

    अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि गेंदा में खर्रा रोग, अर्ध पतन, विषाणु रोग तथा मृदु गलन रोग लगते है। अर्ध पतन हेतु नियंत्रण के लिए रैडोमिल 2.5 ग्राम या कार्बेन्डाजिम 2.5 ग्राम या केप्टान 3 ग्राम या थीरम 3 ग्राम से बीज को उपचारित करके बुवाई करनी चाहिए। खर्रा रोग के नियंत्रण के लिए किसी भी फफूंदी नाशक को 800 से 1000 लीटर पानी में मिलाकर 15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए। विषाणु एवं गलन रोग के नियंत्रण हेतु मिथायल ओ डिमेटान 2 मिलीलीटर या डाई मिथोएट एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गेंदा में कलिका भेदक, थ्रिप्स एवं पर्ण फुदका कीट लगते है। इनके नियंत्रण हेतु फास्फोमिडान या डाइमेथोएट 0.05 प्रतिशत के घोल का छिड़काव 10 से 15 दिन के अंतराल पर दो-तीन छिड़काव करना चाहिए अथवा क़यूनालफॉस 0.07 प्रतिशत का छिड़काव आवश्यकतानुसार करना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Simonne Tipton on December 7, 2020 6:52 am

      i love this faultless article

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    June 10, 2026
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading