Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भूखे व जरूरतमंद लोगों को भोजन करायें, यही सबसे बड़ी नारायण पूजा है: रामबाबू

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2020 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    बाराबंकी, 16 दिसंबर, 2020: उप्र एहसास फ़ूड बैंक की बाराबंकी इकाई द्वारा राम सनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बेसहारा व जरूरतमंद, 70 बच्चो को 38वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर मे बुधवार को प्रेस क्लब रामसनेही घाट के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र, एहसास के प्रोग्राम समन्वयक राकेश वर्मा, चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार के कर कमलों से वितरित कराया गया।

    इस अवसर पर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि नारायण पूजा करनी हो तो जरूरतमंद व भूखे लोगों को भोजन करायें, यही सबसे बड़ी नारायण पूजा है। चाइल्ड लाइन निदेशक ने कहा कि जिस दिन किसी जरूरतमंद की मदद अपने हाथों से होती है वह दिन सबसे अच्छा दिन होता है। एहसास के राकेश वर्मा ने कहा कि खुशियां बढ़ानी हो तो दूसरों को खुशी बांटे, जो खुशी और आत्म संतुष्टि खुशी बांटने और दूसरों की मदद करने में मिलती है वह और कहीं नही मिलेगी। ग्राम प्रधान खुशेहटी सोनेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि सच्चे अर्थों में फ़ूड बैंक दूसरों की मदद कर खुशियां बांट रहा है। जो इसके संचालक शचि सिंह व रत्नेश कुमार बधाई के पात्र है।

    प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, नीरज तिवारी आदि लोगों ने बच्चों को राशन किट वितरित किया और शुभकामनाएं दी।चाइल्ड लाइन 1098 के निदेशक व फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी से राशन दान करने के लिए अपील किया। रत्नेश कुमार ने बताया कि इस बार राशन व्यवस्था कराने में डॉ शचि सिंह, सुश्री विनोद कुमारी कुरील, श्री राजाराम आर्य जे एल भास्कर, गुरुप्रसाद मौर्य का विशेष योगदान रहा है, इन्हें हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। रत्नेश कुमार ने सभी से अपील किया कि जरूरतमंद की मदद के लिए यथा सामर्थ्य राशन दान करें। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य पंकज राना, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी आदि लोगो द्वारा मुख्य रूप से राशन वितरित कराने में योगदान दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    1 Comment

    1. Hayden Lowenthal on December 19, 2020 7:49 am

      i love this best article

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading