भारतीय टेलीवीजन इंडस्ट्री के सबसे सीनियर कास्टिंग डायरेक्टर राजकुमार प्रसाद का कहना है कि अगर आप मे प्रतिभा है , तो मंजिल दूर नहीं। बस आगे बढ़ने के लिए लगन और समर्पण की जरूरत होती है। आपको बता दें कि राजकुमार प्रसाद खुद भी बिहार के नालंदा जिले के तेतरवां से आते हैं और आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि चैलेंज से उन्हें प्यार है और खुद पर भरोसा है, जिससे वे अपने काम को बखूबी अंजाम दे जाते हैं। शायद यही वजह है कि आज राजकुमार प्रसाद टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग के क्षेत्र में शीर्ष पर काबिज होकर बिहार को गौरवान्वित करते हैं। साथ ही बिहार के प्रतिभाशाली लोगों को प्रेरित भी करते हैं कि जहां चाह होती है, वहाँ ही राह है। जरूरत है अपने मजबूत इरादों के साथ हर विपरीत स्थिति में डटे रहने की।







1 Comment
i like this complete post