Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    यूपी: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पूल काउसिंलिंग शुरू, बढ़ी सात सौ सीटें

    ShagunBy ShagunDecember 17, 2020 Education 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575

    जो अभ्यर्थी अभी तक नहीं लिए कहीं प्रवेश, वही ले सकते हैं हिस्सा, अब कुल सीटें हो गयीं हैं 155346 सीटें, गुरुवार को शाम तक 3218 अभ्यर्थियों ने पूल काउंसिंलिंग के लिए कराया आन लाइन पंजीकरण

    लखनऊ, 17 दिसम्बर 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा विगत अगस्त माह में आयोजित की गयी उ.प्र. संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बी.एड.-2020-22 की पूल काउन्सिलिंग हेतु आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारम्भ हो गयी। इस पूल काउंसलिंग में केवल वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने मुख्य काउन्सिलिंग में प्रतिभाग नहीं किया है अथवा मुख्य काउंसलिंग में प्रतिभाग किया था किन्तु उन्हें कोई सीट आबंटित नहीं हो सकी है। वे अभ्यर्थी जिन्हें मुख्य काउंसलिंग के किसी भी चरण में सीट आबंटित हुई, किन्तु शेष शुल्क का भुगतान करने में विफल रहे।

    पूल काउन्सिलिंग हेतु महाविद्यालयों की सूची में आठ नये बी.एड. महाविद्यालय जोडे़ गये हैं, जिससे 700 सीटें बढ़ गई हैं। विभिन्न बी॰एड॰ महाविद्यालयों में अब कुल 155346 सीटें आवंटन हेतु उपलब्ध हैं। आज सायंकाल चार बजे तक कुल 3218 अभ्यर्थियों ने पूल काउन्सिलिंग हेतु आनलाइन पंजीकरण करा लिया था।

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थी पूल काउन्सिलिंग में च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया में महाविद्यालय चयन के पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध काउन्सिलिंग दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। महाविद्यालयों की सूची से अपनी पसंद के महाविद्यालयों के कोड नोट कर लें तथा उन्हें अपनी रूचि के क्रम में अधिकाधिक संख्या में भरें। इससे वे अपनी पसंद के बी॰एड॰ महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह भी सुझाव है कि वे अपने द्वारा चयनित बी.एड. महाविद्यालयों के विकल्पों को अंतिम रूप से लाक करने के पूर्व उन पर एक बार पुनः विचार कर लें, जिससे उन्हें अपने आवंटित महाविद्यालय की उनके निवास से दूरी आदि अन्य समस्याओं का सामना न करना पडे़। पूल काउन्सिलिंग में अभ्यर्थियों को पंजीकरण के समय ही कुल रुपये 52000 रुपये (अर्थात पंजीकरण शुल्क रुपये 750/- व महाविद्यालय शुल्क रुपये 51250/-) जमा किया जाना होगा। यदि उन्हें कोई महाविद्यालय आबंटित होता है तो यह शुल्क उन्हें किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    1 Comment

    1. Dawne Maker on December 19, 2020 11:46 am

      well article

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading