किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस ने इटावा में भाजपा सांसदों-विधायकों का आज घेराव किया, कांग्रेस कार्यकर्ता इटावा सदर विधायक के आवास के सामने धरने पर बैठे और काला कानून वापस लो, किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे।

इसी प्रकार फैज़ाबाद में भी किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सांसदों-विधायकों का घेराव किया जिसे पुलिस ने बलप्रयोग करके कांग्रेसियों को जबरन हटाया। बता दें कि फैज़ाबाद सांसद के आवास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शन की मुख्य भूमिका निभायी।

इसके अलावा गोरखपुर, शामली, कौशाम्बी, बस्ती समेत कई जिलों पर कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने ज्ञापन सौंपा। कई जगह भाजपा के जनप्रतिनिधि गायब मिले, जिसके बाद कार्यालय पर ज्ञापन चिपकाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता किसान विरोधी बिल वापस ले सरकार का नारा लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस बीच जानकारी मिली है कि सोनभद्र में पुलिस ने ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, वाराणसी में कई नेता नज़रबंद किये गए हैं। इस बीच इलाहाबाद, चंदौली में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार भी किये गए हैं।







