बुलंदशहर के एक स्कूल में दसवीं क्लास के एक बच्चे ने क्लास के अंदर दूसरे बच्चे को गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों की उम्र 14 साल है। कल दोनों में किसी सीट पर बैठने को लेके झगड़ा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि आज नाराज़ बच्चा 2 पिस्तौल लेकर आया और दूसरे छात्र को तीन गोली मार दी जिससे बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया।
सवाल यह उठता है छोटे बच्चें के हाथों में बन्दूक कहाँ से आयी और यदि घर में लाइसेंसी थी भी तो क्या वह किसी के भी हाथ में आराम से आ जाए ? वास्तव में सोचने वाली बात है कि आज हम कैसा समाज गढ़ रहे हैं?







