Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्राकृतिक दोस्त डॉल्फिन के साथ नाइंसाफी !

    ShagunBy ShagunJanuary 12, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561

    जी के चक्रवर्ती

    सोशल मीडिया पर एक जीव हत्या के वायरल हुए वीडियो ने लोगों के दुःख से भरे गुस्से को भड़का दिया। इस मामले ने सोशल मीडिया पर जीव हत्या को लेकर एक जबरदस्त बहस को जन्म दिया। यह तो सर्व विदित है कि मनुष्य ज़रा सा भी असुरक्षित महसूस करने पर कभी भी निरीह जीव जंतुओं के ऊपर अत्याचार करने से ज़रा भी परहेज नही करता है, कभी- कभी तो उसे जान से मारने में भी नही हिचकता है। यह सिलसिला यहीं तक सीमित नही है, यहाँ तक कि अपने उदर पूर्ति के लिये भी उसे जान से मारने में किंचित मात्र दया नहीं करता है।

    हमारे मानव समाज मे बेजुबाँ जंगली जानवरों एवं जलीय जीवों पर हम मनुष्यों द्वारा उनके ऊपर अत्याचारों का सिलसिला कम होने के स्थान पर और अधिक होते चले जा रहें हैं इसी कड़ी में अभी बीते वर्ष 31 दिसम्बर 2020 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोथरिया गांव में घटित हुई एक घटना ने जीव प्रेमियों के दिल झखझोर कर रख दिया है।

    जिसमे बताया जाता है कि एक राष्ट्रीय जल जीव डॉल्फिन गंगा के जलस्रोत के बहाव में बहकर इलाहाबाद से निकली एक शारदा सहायक नहर में आ गई, यह नहर जिन गांवों से होते हुये निकली वहां के ग्रामीणों ने उसे खतरनांक जलीय जीव समझ कर उसे बुरी तरह पीट-पीट कर अत्यंत दर्दनाक तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया। हालाँकि इस घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और इस घटना में लिप्त 12 में से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    मालूम हो कि हमारे देश मे डाल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया जा चुका है फिर भी हमारे देश के लोगों के मध्य जंगली जानवरों एवं जलीय जीवों के विषय मे जानकारियों के अभाव में और जागरूकता की कमियों के कारण हम लोगों के हाथों इसका खामियाजा उस मासूम डाल्फिन को भुगतना पड़ा।

    वैसे हम आपको यहां यह बताते चलें कि डाल्फिन जीव एक निरीह जलीय जीव है और हम मनुष्यों से सभी तरह के जलीय जीवों में से एक मात्र डॉल्फिन ही ऐसा जीव है जिसका हमसे बेहद लगाव है। यह कुशल तैराक जीव 5 से 6 मिनट तक जल के अंदर रह सकती है। यहाँ तक कि कई बार डॉलफिनों ने डूबते हुये अनेक लोगों की जान भी बचाई है। इसके चरणबद्ध रूप से सीखने की प्रवृत्ति के कारण इसे सभी जलचरों में सर्वाधिक बुद्धिमान जीव बनाती है। इसका हम मनुष्यों के साथ, विशेष रूप से बच्चों के प्रति विशेष लगाव होता है। डॉलफिन को हम इंसानों के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है।

    डाल्फिन एक स्तनधारी जीव है। इसे हिंदी भाषा मे सूंस भी कहते हैं वैसे तो यह जीव समुद्र में पाये जाते हैं लेकिन यह जीव गहरे पानी के आलावा गंगा, घाघरा जैसी नदियों में भी पाया जाता है।

    डॉलफिन की 40 प्रजातियां हैं। इनका आकर 1.2 मीटर यानि कि 4 फीट और वजन 400 किलो ग्राम तक के और ये विश्व भर में पाई जाती हैं, ऐसे कुछ डॉल्फिनों में कुछ मुख्य रूप से महाद्वीपीय जलसीमा के उथले सागरीय क्षेत्रों में इनका बसेरा होता है। डॉल्फिनों का प्रादुर्भाव पृथ्वी पर लगभग 1 करोड़ वर्ष पूर्व मियोसीन काल के दौरान हुआ था। डॉल्फिन पृथ्वी में पाई जाने वाली सबसे अधिक बुद्धिमान जीवों में से एक है और उनके अक्सर दोस्ताना व्यवहार और हमेशा खुश रहने की आदत ने उन्हें हम इंसानों के मध्य बहुत लोकप्रिय बना दिया है। गंगा नदी में पायी जाने वाली डॉल्फिन को भारत सरकार ने भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading